लाइव न्यूज़ :

भाई-बहन के बीच मोबाइल फोन अपने पास रखने को लेकर झगड़ा, 14 वर्षीय किशोरी ने फंदे से लटक कर दी जान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 28, 2021 15:44 IST

हीरालाल के पुत्र और पुत्री के बीच मोबाइल फोन अपने पास रखने को लेकर झगड़ा हो गया तथा इसके बाद 14 वर्षीय किशोरी ने सोमवार को पंखे में बंधे फंदे से लटक कर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया।पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।पुलिस ने बताया कि यह घटना गौरानगर कॉलोनी में हुई।

मथुराः मथुरा जनपद में वृन्दावन निवासी भाई-बहन के बीच एक मोबाइल फोन अपने पास रखने को लेकर झगड़ा होने के बाद किशोरी ने फंदे से लटक कर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

 

पुलिस ने बताया कि यह घटना गौरानगर कॉलोनी में हुई, जहां हीरालाल के पुत्र और पुत्री के बीच मोबाइल फोन अपने पास रखने को लेकर झगड़ा हो गया तथा इसके बाद 14 वर्षीय किशोरी ने सोमवार को पंखे में बंधे फंदे से लटक कर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया।

नोएडा के फेस-2 थाना क्षेत्र से तीन वर्षीय बच्ची का शव बरामद

नोएडा के फेस-2 थाना क्षेत्र के इलाहाबास गांव में मंगलवार दोपहर तीन वर्षीय एक बच्ची का शव बरामद हुआ। बच्ची 24 दिसंबर से लापता थी। थाना फेस-2 के थानाध्यक्ष सुजीत उपाध्याय ने बताया कि मंगलवार दोपहर पुलिस को इलाहाबास गांव के पास एक निर्माणाधीन भवन में बच्ची का शव होने की सूचना मिली।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बच्ची की पहचान माही शर्मा के तौर पर हुई है। उन्होंने बताया कि बच्ची अपनी दादी के साथ रहती थी। बच्ची की दादी ने 24 दिसंबर को थाना फेस-2 में बच्ची के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी।

उसके पिता हत्या के मामले में जेल में बंद है और मां अपने मायके में रहती है, उसने बच्ची का संरक्षण हासिल करने के लिए अदालत में मुकदमा दायर कर रखा है। उन्होंने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

टॅग्स :मथुराउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट