लाइव न्यूज़ :

Mathura Father Daughter Rape: पत्नी-बेटा घर पर नहीं, 2022 को बाप ने 14 साल की बेटी से किया रेप, लड़की ने सुनाई आपबीती तो कोर्ट भी सन्न, आजीवन कारावास-50000 रुपये जुर्माना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 1, 2024 12:11 IST

Mathura Father Daughter Rape: ‘यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण’ (पॉक्सो) अदालत में सरकारी वकील अलका उपमन्यु ने कहा, ‘‘न्यायाधीश ने दोषी पर 50,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है।’’

Open in App
ठळक मुद्देव्यक्ति ने अपनी 14 साल की बेटी के साथ बलात्कार किया था।घटना के वक्त व्यक्ति की पत्नी और बेटा घर पर नहीं थे।पॉक्सो के प्रावधानों के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी। 

Mathura Father Daughter Rape: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले की एक अदालत ने एक व्यक्ति को अपनी नाबालिग बेटी से बलात्कार के जुर्म में आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। ‘यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण’ (पॉक्सो) अदालत में सरकारी वकील अलका उपमन्यु ने कहा, ‘‘न्यायाधीश ने दोषी पर 50,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है।’’

उन्होंने बताया कि घटना 25 अप्रैल 2022 को हुई थी जिसमें व्यक्ति ने अपनी 14 साल की बेटी के साथ बलात्कार किया था। घटना के वक्त व्यक्ति की पत्नी और बेटा घर पर नहीं थे। मां के घर लौटने पर लड़की ने अपनी आपबीती सुनाई जिसके बाद पांच मई 2022 को भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं और पॉक्सो के प्रावधानों के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी। 

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में नाबालिग ने मासूम बच्चे के साथ किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में एक नाबालिग ने पड़ोस में रहने वाले पांच वर्षीय एक मासूम बच्चे के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। चरवा थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) बलराम सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला अपने दो बेटों के साथ रहती है और उनका पति बाहर काम करता है।

सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर महिला का पांच वर्षीय बेटा घर के बाहर खेल रहा था कि तभी पड़ोस में रहने वाला 15 वर्षीय एक नाबालिग उसे बिस्कुट खिलाने के बहाने गांव के पंचायत भवन में ले गया और वहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया। अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद बच्चा घर पहुंचा और उसने अपनी मां को इसकी जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पीड़ित बच्चे की मां ने चरवा थाने में घटना की शिकायत दी, जिसके बाद बच्चे को मेडिकल जांच और इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि बच्चे की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी नाबालिग को हिरासत में लेने के प्रयास किया जा रहा है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमथुरारेपPoliceउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?