लाइव न्यूज़ :

हरियाणा : युवक ने डेढ़ साल के बेटे और पत्नी की गला घोंटकर की हत्या, खुद ने ट्रेन के आगे कूदकर की खुदकुशी

By ज्ञानेश चौहान | Updated: March 13, 2019 10:15 IST

पुलिस ने बताया कि घटना का पता मंगलवार को सुबह तब चला जब एक नर्स ने सुबह युवक की पत्नी आशा को आवाज लगाई और उसके जवाब न देने पर कमरे में घुसकर देखा। महिला और उसका बेटा कमरे में मृत पड़े हुए थे।

Open in App

हरियाणा के यमुनानगर में एक युवक ने अपने डेढ़ साल के बेटे और पत्नी की गला घोटकर हत्या कर दी। इसके बाद युवक ने खुद ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। मृतक का नाम अनिल है जो कि एक निजी अस्पताल में काम करता था।

रेल की पटरियों पर मिला युवक का शव

पुलिस का कहना है कि इस घटना का उन्हें तब पता चला जब एक नर्स ने सुबह युवक की पत्नी आशा को आवाज लगाई और जब उसके बाद कोई जवाब नहीं मिला तो कमरे में घुसकर देखा। नर्स ने वहां देखा कि डेढ़ साल का बेटा और महिला कमरे में मृत पड़े हुए थे। नर्स ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। युवक का शव बाद में अंबाला के केसरी में रेल की पटरियों पर मिला।

मृतक की 6 साल की बेटी भी है

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, अनिल और आशा यमुनानगर के गोविंदपुरी स्थित एक निजी अस्पताल में काम करते थे। उनका डेढ़ साल का बेटा था जिसके साथ वे अस्पताल की तरफ से मिले एक कमरे में ही रहते थे। अनिल आईसीयू और आशा यारलेसिस वार्ड में काम करती थी। उनकी एक 6 साल की बेटी भी है जो अपनी दादी के साथ रहती है।

इस घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चला है। अस्पताल के डॉक्टर रिपुदमन गाबा ने बताया कि पति-पत्नी के बीच कोई विवाद की बात पहले कभी सामने नहीं आई। फिलहाल पुलिस इस घटना की जांच में जुटी है।

टॅग्स :हरियाणाआत्मघाती हमला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह