लाइव न्यूज़ :

पटना पुलिस मुख्यालय के सामने खुदकुशी की कोशिश करने वाला शख्स गिरफ्तार, पुलिस पर लगाया बेवजह फंसा देने का आरोप 

By एस पी सिन्हा | Updated: February 21, 2020 06:13 IST

गिरफ्तार युवक का कहना है कि फुलवारी शरीफ दंगे में उसके भाई सहित कई लोगों को पुलिस द्वारा बेवजह फंसा दिये जाने के कारण उसने यह खौफनाक कदम उठाया है.

Open in App
ठळक मुद्देहिंदू पुत्र संगठन के अध्यक्ष रामकृष्ण कुमार ने भी पत्र जारी कर आत्मदाह किये जाने की चेतावनी देते हुए पत्र जारी किया था. सोशल मीडिया एकाउंट फेसबुक पर उसने बुधवार को ही अपने आत्मदाह की बात लिखी थी.

बिहार की राजधानी पटना में पुलिस मुख्यालय के सामने आज दोपहर हंगामा उसवक्त मच गया, जब राजीव ब्रम्हर्षि नाम के एक युवक ने खुद को आग लगा ली. यह देखते ही वहां अफरातफरी मच गई. हालांकि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरत उसके शरीर में लगी आग को बुझा दी और युवक को गिरफ्तार कर लिया. इस दौरान उसे समझाने के दौरान पुलिस ने उसकी पिटाई भी की. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरफ्तार युवक का कहना है कि फुलवारी शरीफ दंगे में उसके भाई सहित कई लोगों को पुलिस द्वारा बेवजह फंसा दिये जाने के कारण उसने यह खौफनाक कदम उठाया है. गिरफ्तार किये गये युवक ने खुद को हिंदू पुत्र संगठन का संरक्षक राजीव ब्रह्मर्षि बताया है. उसने आरोप लगाया है कि राजद द्वारा आहूत बिहार बंद के दौरान बस्ती की महिलाओं और बच्चियों के साथ दुर्व्यवहार किया गया. संपत्तियां लूट ली गईं. मंदिर तोडकर क्षतिग्रस्त किया गया. 

साथ ही उन्होंने थाना प्रभारी पर एक समुदाय विशेष के होने के कारण पक्षपात करने का आरोप लगाया है. उसने बताया कि फुलवारीशरीफ में हुए उपद्रव के मामले में सबपर झूठा केस किया गया है. उसने बताया कि सोशल मीडिया एकाउंट फेसबुक पर उसने बुधवार को ही अपने आत्मदाह की बात लिखी थी. युवक ने आरोप लगाया कि पटना पुलिस लोगों को को झूठे मुकदमे में फंसा रही है.

हिंदू पुत्र संगठन के अध्यक्ष रामकृष्ण कुमार ने भी पत्र जारी कर आत्मदाह किये जाने की चेतावनी देते हुए पत्र जारी किया था. इसमें कहा गया है कि 19 फरवरी, 2020 तक विशेष कमेटी द्वारा फुलवारीशरीफ दंगे की जांच कराई जाये, अन्यथा 20 फरवरी को पुलिस मुख्यालय के समक्ष आत्मदाह किया जायेगा. इसी क्रम में राजीव ब्रह्मर्षि आज पुलिस मुख्यालय पहुंचा और आत्मदाह करने लगा, जिसे पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए निष्फल कर दिया.

टॅग्स :बिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह