लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी, अमित शाह, योगी आदित्यनाथ का सिर कलम करने की धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार, जानिए क्या हुई कार्रवाई

By भाषा | Updated: June 30, 2022 13:35 IST

पुलिस ने गुरुवार को बताया कि आरोपी ने अपने पोस्ट में कहा था कि आरएसएस और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को पार्टी की निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा द्वारा पैगंबर मोहम्मद पर की गयी विवादित टिप्पणियों के लिए माफी मांगनी चाहिए, वरना उनका सिर कलम कर दिया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देशख्स ने नूपुर शर्मा की विवादित टिप्पणी को लेकर अमित शाह, योगी आदित्यनाथ, पीएम मोदी के सिर कलम करने की बात कही थीशख्स के खिलाफ पुलिस ने स्वतः ही मामला दर्ज किया था और बाद में गिरफ्तार कियाशख्स के खिलाफ सीआरपीसी की धारा 41ए के तहत कार्रवाई की गई

हैदराबादः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सिर कलम करने की धमकी देते हुए सोशल मीडिया पर कथित तौर पर एक पोस्ट करने वाले व्यक्ति को यहां गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने गुरुवार को बताया कि आरोपी ने अपने पोस्ट में कहा था कि आरएसएस और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को पार्टी की निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा द्वारा पैगंबर मोहम्मद पर की गयी विवादित टिप्पणियों के लिए माफी मांगनी चाहिए, वरना उनका सिर कलम कर दिया जाएगा।

पुलिस ने बताया कि मुगलपुरा पुलिस ने उकसावे वाला पोस्ट करने के लिए व्यक्ति के खिलाफ खुद मामला दर्ज किया था और बुधवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि उसे यहां की एक अदालत में पेश किया गया और अदालत ने पुलिस को उसे दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 41ए के तहत एक नोटिस देने का निर्देश दिया।

सीआरपीसी की धारा 41ए के तहत प्रावधान है कि ऐसे मामलों में जहां किसी व्यक्ति की गिरफ्तारी की तत्काल आवश्यकता नहीं है, उसमें पुलिस व्यक्ति को किसी पुलिस अधिकारी के समक्ष पेश होने का निर्देश देते हुए एक नोटिस जारी करेगी। अधिकारी ने बताया कि इसके अनुसार पुलिस ने व्यक्ति को नोटिस जारी किया। इस व्यक्ति को बाद में छोड़ दिया गया।

टॅग्स :हैदराबादअमित शाहनरेंद्र मोदीयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया