लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: शादी के 4 दिन बाद ही दुल्हन हुई फारार, पुलिस ने 1.5 लाख रुपए लेकर फर्जी विवाह कराने वाले महिला-पुरूष को किया गिरफ्तार

By बृजेश परमार | Updated: November 27, 2022 20:34 IST

पीड़ित दुल्हे का दावा है कि शादी के लिए उससे 1.5 लाख रुपए लिए गए थे। ऐसे में शादी के चार दिन बाद ही दुल्हन अपने ससुराल से फरार हो गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के महिदपुर रोड थाना क्षेत्र में एक फर्जी शादी कराने का मामला सामने आया है। पीड़ित दुल्हे का आरोप है कि शादी के चार दिन बाद ही दुल्हन घर छोड़कर भाग गई थी।ऐसे में पुलिस ने आरोपियों की खोज शुरू कर दी थी जिसे बाद में पकड़ा गया है।

भोपाल: मध्य प्रदेश के महिदपुर रोड थाना क्षेत्र में एक धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि ग्राम पेटलावद के युवक राकेश पिता प्रेमचंद पाटीदार की डेढ़ लाख रुपए लेकर महाराष्ट्र के कुछ दलालों ने शादी करवाई थी। 

ऐसे में विवाह के चार दिन बाद ही दुल्हन फरार हो गई थी जिसे लेकर दुल्हा काफी परेशान हो गया था। इस घटना के बाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर धोखाधड़ी करने वालों को नागदा स्टेशन के बाहर से गिरफ्तार कर लिया है।  

क्या है पूरा मामला

महिदपुर रोड थाना पुलिस के अनुसार, राकेश से तीन लोग मिले थे और 5 जुलाई को डेढ़ लाख रुपए लेकर शादी करवाई थी। ऐसे में जिस लड़की से शादी की थी वह चार दिन बाद फरार हो गई थी। 

राकेश ने उसको सभी जगह तलाशा और शादी कराने वालों को भी खोजा लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला और उनका मोबाइल भी बंद मिला था। इसके बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस से की है और धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

ऐसे में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। इस बीच मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने दलालों में शामिल उमेश पिता भोगीराम मरावी निवासी हमदापुर थाना दहेगांव जिला वर्धा महाराष्ट्र तथा सीता पति भोगीराम को नागदा रेलवे स्टेशन के बाहर से गिरफ्तार किया है।

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीMadhya PradeshPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम