लाइव न्यूज़ :

Maharastra ki khabar: बांद्रा फ्लैट में लगी आग में युवती की मौत, अन्य की हालत गंभीर, पुणे में 30 झुग्गियां खाक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 19, 2020 14:29 IST

महानगरपालिका के एक अधिकारी ने बताया कि सी स्प्रिंग इमारत में सुबह साढ़े सात बजे आग लगी थी। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने बताया, “सूचना मिलने के बाद, दमकल विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे और कुछ समय में आग पर काबू पा लिया।

Open in App
ठळक मुद्देदो महिलाओं को बाद में फ्लैट से निकाला गया और उन्हें फौरन पास के भाभा हॉस्पिटल में ले जाया गया।डॉक्टरों ने इवाना मोरेस को मृत घोषित कर दिया। साथ ही बताया कि अन्य महिला, सिरफा जाफरी (38) 90 से 100 प्रतिशत तक जल चुकी है।

मुंबईःमुंबई के बांद्रा में बृहस्पतिवार सुबह आवासीय इमारत के एक फ्लैट में लगी आग में 20 साल की एक युवती की मौत हो गई और एक अन्य महिला गंभीर रूप से झुलस गई।

महानगरपालिका के एक अधिकारी ने बताया कि सी स्प्रिंग इमारत में सुबह साढ़े सात बजे आग लगी थी। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने बताया, “सूचना मिलने के बाद, दमकल विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे और कुछ समय में आग पर काबू पा लिया। दो महिलाओं को बाद में फ्लैट से निकाला गया और उन्हें फौरन पास के भाभा हॉस्पिटल में ले जाया गया।”

उन्होंने बताया कि डॉक्टरों ने इवाना मोरेस को मृत घोषित कर दिया। साथ ही बताया कि अन्य महिला, सिरफा जाफरी (38) 90 से 100 प्रतिशत तक जल चुकी है। उन्होंने बताया कि घायल महिला की स्थिति नाजुक बनी हुई है और उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने बताया कि यह इमारत बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बंगले के सामने स्थित है। 

पुणे की झुग्गी बस्ती में लगी आग, करीब 30 झुग्गियां खाक

पुणेः पुणे में बुधवार देर रात एक झुग्गी बस्ती इलाके में आग लगने से करीब 30 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि हादसा वडारवाडी इलाके में हुआ। फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

अधिकारी ने कहा, ‘आग देर रात करीब दो बजे लगी। आग लगने की जानकारी मिलने के बाद दमकल विभाग की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। आग पर काबू पाने में करीब एक घंटे से अधिक समय लगा।’ अधिकारी ने कहा, ‘आग लगने के दौरान कई सिलेंडरों में भी विस्फोट हो गया।’ आग लगने का कारण अभी नहीं पता चला पाया है।

टॅग्स :मुंबईपुणेक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम