लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र पुलिस ने कहा- गौरी लंकेश और हत्या के आरोपी परशुराम वाघमारे को हिरासत में लेने का कोई इरादा नहीं

By भाषा | Updated: June 19, 2018 18:55 IST

एसआईटी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई भाषा से कहा, 'फिलहाल हमारी ऐसी कोई योजना नहीं है लेकिन हम अपनी जांच के दौरान उसे हिरासत में ले सकते हैं।'

Open in App

मुंबई, 19 जून: सीपीआई (एम )नेता गोविंद पानसरे की हत्या की जांच कर रहे महाराष्ट्र के विशेष जांच दल (एसआईटी) ने मंगलवार को कहा कि फिलहाल उसकी पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या के मुख्य आरोपी परशुराम वाघमारे को हिरासत में लेने की कोई योजना नहीं है। एसआईटी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई भाषा से कहा, 'फिलहाल हमारी ऐसी कोई योजना नहीं है लेकिन हम अपनी जांच के दौरान उसे हिरासत में ले सकते हैं।'

कर्नाटक एसआईटी ने गौरी लंकेश की हत्या के संबंध में दक्षिणपंथी संगठन श्रीराम सेना के सक्रिय सदस्य वाघमारे (26) सहित छह लोगों को हाल में गिरफ्तार किया था। महाराष्ट्र एसआईटी के अधिकारी ने कहा, 'फिलहाल हमने वाघमारे और अन्य संदिग्धों की हिरासत नहीं मांगी है।'

गौरतलब है कि एक फारेंसिक रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि गौरी लंकेश , पानसरे और कन्नड़ लेखक एम एम कलबुर्गी की हत्या में एक ही हथियार का प्रयोग हुआ था। हालांकि अभी हथियार बरामद नहीं हुआ है। महाराष्ट्र के कोल्हापुर शहर में 16 फरवरी 2015 को पथकर के खिलाफ अभियान चलाने वाले पानसरे की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

टॅग्स :गौरी लंकेशसीपीआईएम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमाकपा और भाजपा के बीच 30 विधानसभा सीट को लेकर चुनावी समझौता?, आरएसपी सांसद प्रेमचंद्रन ने कहा- 100 सीट हम जीत रहे?

भारतBengal Assembly polls 2026: लेफ्ट फ्रंट ने 192 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की, मिनाक्षी मुखर्जी उत्तरपाड़ा से मैदान में

भारतराज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका?, केरल में राहुल गांधी को छोड़कर एलडीएफ के साथ तेजस्वी यादव?

भारतKeralam Assembly Elections 2026: सीपीएम 140 में से 86 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार, पिनाराई विजयन धर्मदम से लड़ेंगे चुनाव

भारतआरक्षण की सीमा 65 से बढ़ाकर 85 फीसदी करो?, बिहार विधानसभा में कांग्रेस, राजद और वाम दलों का प्रदर्शन

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा