लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: मंत्री दीपक केसरकर से जबरन वसूली करने वाले शख्स को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: July 18, 2023 12:40 IST

महाराष्ट्र सरकार के शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर से जबरन वसूली के लिए धमकी देने के मामले में मुंबई पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार में शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर को मिली जबरन वसूली की धमकी जबरन वसूली के लिए धमकी देने वाले आरोपी प्रदीप भालेकर को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तारमंत्री दीपक केसकर आरोपी भालेकर की आर्थिक मदद करते थे लेकिन बाद वो वसूली की धमकी देने लगा

मुंबई: महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार में शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर से जबरन वसूली के लिए धमकी देने के मामले में मुंबई पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक मालाबार हिल पुलिस ने मलाड के रहने वाले आरोपी प्रदीप भालेकर को मंत्री केसकर के एक कर्मचारी योगेश तेलिकोचारेकर की शिकायत पर पकड़ा है।

समाचार वेबसाइट इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार मंत्री केसकर के कर्मचारी ने पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया कि आरोपी मंत्री दीपक केसकर से दो-तीन साल पहले मिला। उस समय वो आर्थिक तंगी से जूझ रहा था तो केसरकर ने उसकी मदद की लेकिन उसके बाद से लगातार केसकर को और पैसा देने का दबाव बना रहा है और जब मंत्री केसकर ने उसे कोरने का प्रयास किया तो वह उन्हें और महाराष्ट्र सरकार के एक अन्य मंत्री को बदनाम करने की धमकी देने लगा।

पुलिस ने आरोपी प्रदीप भालेकर के खिलाफ योगेश तेलिकोचारेकर की शिकायत पर बीते शनिवार को धारा 384 (जबरन वसूली), 388 (मौत या आजीवन कारावास आदि की सजा वाले अपराध का आरोप लगाने की धमकी देकर जबरन वसूली), 504 (जानबूझकर अपमान करना) और आईपीसी की धारा 506 (आपराधिक धमकी) के आरोप दर्ज किया और उसकी गिरफ्तारी की।

इस संबंध में पुलिस ने बताया कि आरोपी भालेकर को गिरफ्तार करने के बाद उसे शनिवार को ही अदालत में पेश किया गया। जहां से कोर्ट ने आरोपी भालेकर को बुधवार तक की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक दो-तीन साल पहले मंत्री केसकर आरोपी भालेकर की वित्तीय सहायता किया करते थे और उसे 2,000-3,000 रुपये देते रहते थे।

मुंबई पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर के मुताबिक मंत्री दीपक केसरकर ने आरोपी प्रदीप भालेकर की आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए समय-समय पर उसकी मदद की। हालांकि, पुलिस ने यह भी कहा कि बीते लगभग आठ महीने पहले भी भालेकर ने केसकर से पैसे मांगे और उन्होंने उसे 5,000 रुपये दिये भी थे लेकिन बाद में और पैसे की मांग करने लगा और उन्हें बदनाम करन की धमकी देने लगा।

टॅग्स :मुंबई पुलिसमहाराष्ट्रएकनाथ शिंदेक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली