लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में शख्स ने 5 रुपये के लिए पत्नी से की लड़ाई, फिर कर दी 20 माह की बेटी की हत्या

By अनुराग आनंद | Updated: February 5, 2021 14:02 IST

28 साल के एक शख्स ने 5 रुपये के लिए अपनी पत्नी से लड़ाई करने के बाद गुस्से में अपनी 20 महीने की बेटी को कथित तौर पर हत्या कर दी। 

Open in App
ठळक मुद्दे28 वर्षीय विवेक उइके नाम के एक आरोपी ने कथित तौर पर गुस्से में अपनी बेटी की हत्या कर दी।पुलिस ने कहा कि जब महिला ने बच्चे को शांत करने के लिए मिठाई खरीदने के लिए अपने पति से 5 रुपये मांगे, तब विवाद हो गया।

मुंबई: महाराष्ट्र से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में एक शख्स से उसकी पत्नी ने बच्चे को मिठाई खिलाने के लिए 5 रुपये मांगे। इसके बाद पति व पत्नी के बीच लड़ाई हो गई। 

इंडिया टुडे के मुताबिक, शख्स ने 5 रुपये के लिए पत्नी से लड़ाई होने की वजह से गुस्से में अपनी 20 माह की बेटी की कथित तौर पर निर्मम तरह से हत्या कर दी। बता दें कि यह घटना 2 फरवरी को मुंबई से 900 किलोमीटर दूर लोनारा गांव में घटी थी।

यहां 28 वर्षीय विवेक उइके नाम के एक आरोपी ने कथित तौर पर गुस्से में अपनी बेटी की हत्या कर दी क्योंकि उसकी पत्नी ने अपने पति से कहा कि बच्चा 5 रुपये 'खाजा' (गेहूं के आटा से बना एक मिठाई) खाने के लिए मांग रहा है। 

मिठाई खरीदने के लिए अपने पति से 5 रुपये मांगे

पुलिस ने कहा कि जब महिला ने बच्चे को शांत करने के लिए मिठाई खरीदने के लिए अपने पति से 5 रुपये मांगे, तो आरोपी पति ने कथित तौर पर गुस्से में बच्चे को उठाकर कई बार उसके सिर को दरवाजे पर पटक दिया।

महिला ने पुलिस को बताया कि पति शाम को काम करने के बाद घर लौटे, तब बच्ची रो रही थी। इसके बाद पत्नी ने पति से 5 रुपये बच्चे को शांत कराने के लिए मांगा।

इसपर पति ने कहा कि उसके पास चेंज पैसे नहीं हैं। इसके साथ ही मिठाई के लिए बच्चे के रोने को लेकर आरोपी को गुस्सा हो गया। 

आरोपी ने बेटी का सिर सीढ़ियों पर पटक दिया-

उसने वैष्णवी को उठाया और उसे दरवाजे पर ले गया। इसके बाद उसने सीढ़ियों पर उसका सिर पटक दिया। जब मैंने उसे रोकने की कोशिश की, तो उसने मेरे साथ भी मारपीट की। बुरी तरह से चोटिल होने के बाद मैंने किसी तरह भागकर जान बचाई। महिला ने बताया कि घटना के बाद बेटी को पास के उप-जिला अस्पताल में ले गई जहां उसे अस्पताल में भर्ती करने के पहले ही मृत घोषित कर दिया गया। 

महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया-

इस मामले में महिला ने तिरोदा पुलिस स्टेशन का दरवाजा खटखटाया और अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी पर हत्या का मामला दर्ज किया गया और विवेक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने कहा कि हमने बच्ची की हत्या के आरोप में शिशु की मां की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

टॅग्स :हत्यामहाराष्ट्रकेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला