लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Ki Taja Khabar: कोर्ट का महाराष्ट्र सरकार को निर्देश, कैदियों को रिहा करने की प्रक्रिया तेज की जाए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 24, 2020 14:12 IST

अदालत को सूचित किया गया कि करीब 11,000 कैदियों को 45 दिन के लिए आपातकालीन पैरोल पर रिहा किया जाना है।

Open in App
ठळक मुद्देअदालत ने इस पत्र का स्वत: संज्ञान लिया। अभी तक राज्य की किसी जेल में कोरोना वायरस संक्रमण का एक भी मामला सामने नहीं आया है।

मुंबई: बंबई उच्च न्यायालय ने महाराष्ट्र सरकार को निर्देश दिया है कि वह उन कैदियों एवं विचाराधीन कैदियों को रिहाई की प्रक्रिया तेज करें जिन्हें कोविड-19 वैश्विक महामारी के मद्देनजर अंतरिम जमानत या पैरोल पर अस्थायी रूप से रिहा करने के लिए चिह्नित किया गया है।

लोक अभियोजक दीपक ठाकरे ने न्यायमूर्ति जी एस कुलकर्णी को बृहस्पतिवार को सूचित किया कि उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद सरकार ने सात साल तक की सजा पाने वाले कैदियों और उन विचाराधीन कैदियों को अस्थायी रूप से रिहा करने का फैसला किया है जिनके अपराध साबित होने पर सात साल तक की सजा का प्रावधान है।

अदालत को सूचित किया गया कि करीब 11,000 कैदियों को 45 दिन के लिए आपातकालीन पैरोल पर रिहा किया जाना है। ठाकरे ने अदालत को बताया कि अभी तक 4,060 कैदियों को पैरोल या अंतरिम जमानत पर अस्थायी रूप से रिहा किया जा चुका है और शेष कैदियों को रिहा करने की प्रक्रिया जारी है।

उन्होंने बताया कि अभी तक राज्य की किसी जेल में कोरोना वायरस संक्रमण का एक भी मामला सामने नहीं आया है। इसके बाद, न्यायमूर्ति कुलकर्णी ने कहा कि राज्य सरकार (कैदियों की रिहाई के लिए) उठाए जा रहे कदमों को तेज करे ताकि न्यायालय के आदेश को शब्दश: लागू किया जा सके।

वकील एस बी तालेकर ने पत्र लिखकर यह मामला उठाया था कि कोविड-19 के बीच न्यायालय के आदेश के बावजूद राज्य की जेलों से कैदियों/विचाराधीन कैदियों को रिहा नहीं किया गया है। अदालत ने इस पत्र का स्वत: संज्ञान लिया।

उच्चतम न्यायालय ने 23 मार्च को अपने आदेश में कहा था कि राज्य और केन्द्र शासित प्रदेश उच्चस्तरीय समिति गठित करेंगे जो ऐसे कैदियों की श्रेणी तय करेगी जिन्हें एक उचित अवधि के लिये पैरोल या अंतरिम जमानत पर रिहा किया जा सकता है।

टॅग्स :महाराष्ट्रक्राइममुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला