लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: आलीशान बंगले में खेल रहे थे आईपीएल सट्टा, 5 गिरफ्तार

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 8, 2019 08:29 IST

Open in App

महाराष्ट्र के अकोला में लोस सेवा स्थानीय मलकापुर परिसर की सनसिटी के एक आलीशान बंगले में चलाए जा रहे क्रिकेट सट्टा अड्डे से बरामद मोबाइल फोन पर सटोरियों से संपर्क करनेवाले पुलिस के रडार पर हैं। इन सभी का कॉल डाटा रिकार्ड पुलिस के हाथ लगा है, जिन्हें आरोपी बनाने की तैयारी की जा रही है।

इसी बीच बंगले से दबोचे गए अड्डा संचालक सुधीर सावंत एवं श्याम हेड़ा सहित पांचों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां उन्हें न्यायिक हिरासत में कारागृह भेजने का आदेश हुआ। ज्ञात रहे कि, एक जानकारी के आधार पर एटीसी के प्रमुख हर्षराज अलसपुरे ने रविवार की सुबह मलकापुर परिसर स्थित सनसिटी के बाहर से बंद दर्शाए गए एक आलीशाान बंगले पर छापा मारा था। 

जहां से आईपीएल मुकाबले पर सट्टा खेला जा रहा था। मौके से अड्डा संचालक सुधीर सावंत के अलावा श्याम हेड़ा, प्रवीण अहीर, कौस्तुभ ठाकरे एवं विनोदकुमार को दबोच कर मोबाइल फोन, मशीन आदि सामग्री जब्त की गई थी। इन सभी के खिलाफ खदान थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। अदालत में पेशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों की न्यायिक हिरासत की मांग की थी, जो मंजूर कर ली गई।

टॅग्स :आईपीएल 2019महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी