लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: होटल ग्राहकों को चिकन बताकर परोसता था कबूतर का मीट, रिटायर्ड आर्मी के कैप्टन ने की शिकायत- 8 लोगों पर मामला दर्ज

By आजाद खान | Updated: November 30, 2022 09:29 IST

मामले में रिटायर्ड आर्मी के कैप्टन ने इसकी शिकायत की थी जिसके बाद से इस पर कार्रवाई हुई है। हालांकि इन आरोपो को होटल द्वारा खारिज कर दिया गया है कि वहां कोई कबूतर की मीट की बिक्री होती है।

Open in App
ठळक मुद्देयहां के एक होटल में चिकन के बजाय कबूतर के मीट को परोसने पर कार्रवाई हुई है।इस घटना की सभी को जानकारी थी लेकिन फिर भी कोई इस पर कुछ नहीं बोलता था। पुलिस ने आठ लोगों को खिलाफ मामला दर्ज किया है।

मुंबई:महाराष्ट्र के मुंबई में होटलों में चिकेन की जगह कबूतर का मीट परोसने का एक मामला सामने आया है। दावा किया जा रहा है कि यहां के एक रेसिडेंशियल सोसाइटी की छतों पर इन कबूतरों को पाला जाता है और फिर नीचे बने एक होटल में इन्हें बेच दिया जाता है। 

यह होटल इस मीट को चिकेन के नाम पर बेच रहा था और इससे कमाई कर रहा था। ऐसे में कई लोगों को इस बात की जानकारी थी पर कोई इसके खिलाफ शिकायत नहीं करता था।  

क्या है पूरा मामला

यह मामला सायन थाना इलाके की श्री नरोत्तम निवास को-ऑपरेटिव हाउसिंग का है जहां पर एक होटल में कबूतर के मीट को बेचा जाता था। हालांकि इस बात की जानकारी वहां रहने वाले कई लोगों को थी लेकिन किसी ने भी इस मामले में आवाज नहीं उठाई थी।

दावा यह किया गया है कि अभिषेक सावंत नामक एक शख्स इलाके के एक रेसिडेंशियल सोसाइटी के छत पर इन कबूतरों को पालता था और जब वे बड़े हो जाते थे तो सोसाइटी के नीचे ही बने एक होटल में इसे बेच देता था। ऐसे में यह होटल अपने ग्राहकों को चिकेन बताकर कबूतर का मीट परोसते थे। 

ऐसे हुआ मामले का खुलासा

बताया जा रहा है कि इस रेसिडेंशियल सोसाइटी में इस तरह की घटना हो रही है, लेकिन कोई इसके खिलाफ बोलता नहीं था। ऐसे में उसी रेसिडेंशियल सोसाइटी में रहने वाले 71 साल के रिटायर्ड आर्मी के कैप्टन हरेश गगलानी ने कुछ तस्वीरें खींची थी और फिर इसकी शिकायत पुलिस से की है। 

रिपोर्ट की माने तो मामले में पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इस पर पुलिस का कहना है कि वे इस मामले की जांच कर रहे है। 

हालांकि होटल ने इस बात से इनकार किया है कि वह अपने यहां किसी कबूतर का मीट बेचता है। आरोप है कि आरोपी सावंत सोसाइटी के छत पर कबूतरों को पालता था और अपने ड्राइवर की मदद से वह सोसाइटी के नीचे वाले होटल या इलाके के अन्य बार और होटल में उसे बेचता था। इस बात की जानकारी सोसायटी के अध्यक्ष और अन्य मेंबर्स को भी थी पर इस पर कोई कुछ नहीं बोलता था। 

टॅग्स :क्राइममहाराष्ट्रPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला