लाइव न्यूज़ :

Maharashtra ki khabar: पुणे में रसायन फैक्टरी में भीषण आग, कोई हताहत नहीं, दिल्ली में 200 झुग्गियां खाक

By भाषा | Updated: May 22, 2020 16:24 IST

दिल्ली से लेकर पुणे तक फैक्टरी में आग लग गई। इस हादसे में किसी की हताहत की खबर नहीं है। लेकिन दिल्ली में 200 से ज्यादा झुग्गियां खाक हो गई। नोएडा में भी रसायन कारखाने में आग गई।

Open in App
ठळक मुद्देआग सुबह करीब साढ़े 10 बजे लगी। मौके पर दमकल की गाड़ियां भेजी गईं और आग को बुझा दिया गया है।अधिकारी ने बताया कि आग के फैलने पर इन ड्रमों ने आग पकड़ ली और विस्फोट हो गया।

पुणेः महाराष्ट्र के पुणे जिले में स्थित रसायन बनाने वाल एक फैक्टरी में शुक्रवार सुबह आग लग गई। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

कुरकुंभ औद्योगिक क्षेत्र में पुणे-सोलापुर सड़क पर स्थित यह फैक्टरी बंद थी। उन्होंने बताया, " आग सुबह करीब साढ़े 10 बजे लगी। मौके पर दमकल की गाड़ियां भेजी गईं और आग को बुझा दिया गया है। घटनास्थल को ठंडा करने का अभियान चल रहा है। "

उन्होंने बताया कि फैक्टरी में एसीटोन और एथेनॉल से भरे ड्रम रखे थे। अधिकारी ने बताया कि आग के फैलने पर इन ड्रमों ने आग पकड़ ली और विस्फोट हो गया। आग के बाद इलाके में काले धुएं की मोटी चादर छा गई। घटना में कोई जख्मी नहीं हुआ, क्योंकि फैक्टरी बंद थी।"

पश्चिम दिल्ली के झुग्गी झोपड़ी इलाके में आग लगी, 200 से ज्यादा झुग्गियां खाक

पश्चिम दिल्ली के कीर्ति नगर में झुग्गी-झोपड़ी इलाके में लगी आग में 200 से ज्यादा झुग्गियां खाक हो गईं। दिल्ली अग्नि शमन सेवा ने शुक्रवार को बताया कि कीर्ति नगर थाने के पीछे चूना भट्टी इलाके में रात 11 बजकर करीब 20 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली।

इसके बाद, दमकल की 30 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। अधिकारियों ने बताया कि आग पर देर रात दो बजकर 55 मिनट पर काबू पाया जा सका। आग में 200 से अधिक झुग्गियां जलकर खाक हो गईं लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

नोएडा में रसायन कारखाने में लगी आग

नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र में स्थित रसायन कारखाने में बृहस्पतिवार सुबह भीषण आग लग गई, जिसने आसपास के दो अन्य कारखानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। मुख्य दमकल अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर को ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र में स्थित एक रसायन कारखाने में आग लग गई और उसने आसपास के दो कारखानों को अपनी चपेट में ले लिया।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर दमकल विभाग की 12 गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची। सिंह ने बताया कि आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। जिस कारखाने में सबसे पहले आग लगी, उसमें रसायन बनता है। आग की चपेट में आए अन्य कारखाने में गत्ते के डब्बे तथा लकड़ी के बोर्ड बनाने का काम होता है। उन्होंने बताया कि आसपास के कारखानों को खाली करा लिया गया है। कारखानों में किसी के फंसे होने की सूचना नहीं है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमुंबईमहाराष्ट्रदिल्लीनॉएडानोएडा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम