लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: अदालत ने दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग को 24 सप्ताह का गर्भावस्था समाप्त करने की दी अनुमति

By भाषा | Updated: May 27, 2020 05:26 IST

न्यायमूर्ति नितिन जामदार और न्यायमूर्ति एन आर बोरकर की खंडपीठ ने नाबालिग की मां द्वारा याचिका दायर कर गर्भावस्था समाप्त करने की अनुमति देने का अनुरोध पर फैसला सुनाया।

Open in App
ठळक मुद्देयाचिका के अनुसार यह घटना ठाणे जिले की है।लड़की के परीक्षण के दौरान उसके गर्भवती होने का पता लगा।

मुंबईबंबई उच्च न्यायालय ने मंगलवार को 13 वर्षीय एक दुष्कर्म पीड़िता को 24 सप्ताह की गर्भावस्था को समाप्त करने की अनुमति दे दी। अदालत के अनुसार गर्भावस्था जारी रहने से पीड़ित को शारीरिक और मानसिक नुकसान हो सकता था। लड़की के साथ उसके पिता ने दुष्कर्म किया था।

न्यायमूर्ति नितिन जामदार और न्यायमूर्ति एन आर बोरकर की खंडपीठ ने नाबालिग की मां द्वारा याचिका दायर कर गर्भावस्था समाप्त करने की अनुमति देने का अनुरोध पर फैसला सुनाया। याचिका के अनुसार यह घटना ठाणे जिले की है और लड़की अपनी एक रिश्तेदार के घर पर रह रही थी।

लड़की ने इसकी जानकारी अपनी रिश्तेदार को दी और इसके बाद आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी। लड़की के परीक्षण के दौरान उसके गर्भवती होने का पता लगा। अदालत ने पिछले हफ्ते जेजे अस्पताल में एक मेडिकल बोर्ड गठित कर इस मामले में रिपोर्ट देने को कहा था।  

इससे पहले इसी तरह के एक केस में मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक लड़की को गर्भपात की अनुमति प्रदान की गई थी। बता दें कि 18 सप्ताह की गर्भवती नाबालिग को हाईकोर्ट ने गर्भपात कराने की अनुमति प्रदान कर दी है। 

इसके लिए नाबालिग की मां ने मप्र हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच में याचिका दायर की थी, जिस पर शुक्रवार को सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने सीएमएचओ ग्वालियर को नाबालिग का परीक्षण कर मेडिकल रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया था। सोमवार को रिपोर्ट पेश की गई। 

इसमें बताया गया कि नाबालिग के पेट में 18 सप्ताह का गर्भ है। इस पर कोर्ट ने सीएमएचओ को नाबालिग को 11 फरवरी तक अस्पताल में भर्ती कर विशेषज्ञों की निगरानी में गर्भपात की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया।

हाईकोर्ट ने कहा, हम ऐसे प्रकरण की सुनवाई कर रहे हैं, जिसमें 15 वर्षीय बालिका ने बलात्कारी का गर्भ धारण किया हुआ है और मां नहीं चाहती कि उसकी बच्ची एक बलात्कारी के बच्चे को जन्म दे। केवल यही नहीं, यह बच्चा न केवल नाबालिग के लिए जीवन पर्यंत सामाजिक कलंक की तरह रहेगा, बल्कि इसे जन्म देने में उसकी जान जाने का भी डर है।

टॅग्स :रेपकोर्टप्रेगनेंसी टिप्स इन हिंदीमुंबईमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह