महाराष्ट्र: पेड़ पर फंदे से लटकी मिली महिला, पुलिस को ऑनर किलिंग का शक

By भाषा | Published: January 12, 2019 03:38 PM2019-01-12T15:38:16+5:302019-01-12T15:38:16+5:30

अधिकारी ने बताया कि हत्या की गुत्थी सुलझाने में पहला बड़ा सबूत वह सिम कार्ड था जो उन्हें मृतका के स्वेटर के पॉकेट में मिला। यह सिम कार्ड उसके भाई के नाम पर था।

Maharashtra: A woman hanging on a tree, the police suspect of honor killing | महाराष्ट्र: पेड़ पर फंदे से लटकी मिली महिला, पुलिस को ऑनर किलिंग का शक

महाराष्ट्र: पेड़ पर फंदे से लटकी मिली महिला, पुलिस को ऑनर किलिंग का शक

महाराष्ट्र में कल्याण पुलिस ने 31 दिसंबर को हुई एक महिला की हत्या का मामला सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने खुलासा किया है कि यह हत्या प्रतिष्ठा के नाम पर की गयी।

पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि उन्होंने चार व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। इनमें मृतका 23 वर्षीय मनिता यादव के पिता और भाई का नाम शामिल है। महिला का शव ठाणे जिले के कल्याण में एक पेड़ पर फंदे से लटका मिला था।

हालांकि इस संबंध में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई।

आरोपी की पहचान मनिता के पिता लोटू यादव, उसके भाई तीर्थराज यादव और रिश्तेदार रमाकांत यादव तथा मनोज यादव के तौर पर हुई है।

पुलिस के अनुसार उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में मनिता के ससुराल वाले जब पिछले महीने उसे मायके छोड़ आये तब से उसके परिवार के सदस्य बहुत शर्मिंदगी महसूस कर रहे थे। ससुराल वालों ने मनिता पर किसी गैर मर्द से विवाहेतर संबंध का आरोप लगाया था।

मनिता का पति आजमगढ़ जिले के एक गांव में रहता है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीर्थराज, रमाकांत और मनोज मनिता को उसके दूसरे भाई के पास पहुंचाने के इरादे से 30 दिसंबर को आजमगढ़ से मुंबई रवाना हुए थे। मुंबई के विखरोली उपनगर में मनिता का एक और भाई रहता है।

उन्होंने बताया, ‘‘वे कल्याण स्टेशन पर उतरे और मनिता को एक सुनसान जगह पर ले गये, जहां उन्होंने उसका गला घोंट दिया और शव को एक पेड़ पर फंदे से लटका दिया ताकि ऐसा प्रतीत हो उसने आत्महत्या की है।’’ उन्होंने बताया कि मनिता की हत्या 31 दिसंबर को की गयी।

कुछ स्थानीय लोगों ने एक जनवरी को शव को देखकर पुलिस को सूचित किया।

उन्होंने बताया कि रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में आरोपी व्यक्तियों की तस्वीरें कैद हो गयीं, जो मनिता के साथ स्टेशन पर उतरे थे।

अधिकारी ने बताया कि हत्या की गुत्थी सुलझाने में पहला बड़ा सबूत वह सिम कार्ड था जो उन्हें मृतका के स्वेटर के पॉकेट में मिला। यह सिम कार्ड उसके भाई के नाम पर था।

Web Title: Maharashtra: A woman hanging on a tree, the police suspect of honor killing

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे