लाइव न्यूज़ :

Mahant Narendra Giri death: आचार्य नरेंद्र गिरि की मौत, शिष्य आनंद गिरि और दो अन्य के खिलाफ आरोप-पत्र 

By भाषा | Updated: November 20, 2021 19:57 IST

Mahant Narendra Giri death: इलाहाबाद के बड़े हनुमान मंदिर के पुजारी आध्या तिवारी और उनके बेटे संदीप तिवारी के खिलाफ आपराधिक षड्यंत्र रचने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।

Open in App
ठळक मुद्दे20 सितंबर को इलाहाबाद के बाघंबरी मठ में फांसी पर लटका पाया था। आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।शनिवार को आरोप-पत्र दाखिल किया।

Mahant Narendra Giri death: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष आचार्य नरेंद्र गिरि की मौत के मामले में उनके शिष्य आनंद गिरि और दो अन्य के खिलाफ शनिवार को आरोप-पत्र दाखिल किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद की एक अदालत में दाखिल आरोप पत्र में सीबीआई ने आनंद गिरि, इलाहाबाद के बड़े हनुमान मंदिर के पुजारी आध्या तिवारी और उनके बेटे संदीप तिवारी के खिलाफ आपराधिक षड्यंत्र रचने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि तीनों आरोपी वर्तमान में न्यायिक हिरासत में हैं।

आचार्य नरेंद्र गिरि, को उनके शिष्यों ने 20 सितंबर को इलाहाबाद के बाघंबरी मठ में फांसी पर लटका पाया था। पुलिस ने कहा था कि एक कथित ‘सुसाइड नोट’ मिला, जिसमें महंत ने लिखा था कि वह मानसिक रूप से परेशान थे और अपने एक शिष्य से नाराज थे। केंद्र ने उत्तर प्रदेश सरकार की सिफारिश पर घटना के कुछ दिनों के भीतर ही मामला सीबीआई को सौंप दिया था।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर उत्तर प्रदेश सरकार ने मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। उत्तर प्रदेश पुलिस ने पूर्व में 18 सदस्यीय एसआईटी का गठन किया था, जिसने आनंद गिरि को उत्तराखंड के हरिद्वार से गिरफ्तार किया था।

टॅग्स :महंत नरेंद्र गिरिइलाहाबादप्रयागराजसीबीआईउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला