लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद: 21 वर्षीय मदरसा टीचर ने 14 साल के नाबालिग लड़के का किया यौन उत्पीड़न, कमरे में बुलाता था अकेले

By आजाद खान | Updated: September 5, 2022 11:24 IST

बताया जा रहा है कि आरोपी पीड़ित को अकेले में कमरे में बुलाता था और उसके साथ गलत काम करता था। पीड़ित द्वारा अपनी चाची से इसकी शिकायत करने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देहैदराबाद के एक मदरसा टीचर ने 14 साल के लड़के का यौन उत्पीड़न किया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर बाल यौन अपराध संरक्षण अधिनियम 2012 के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है।

हैदराबाद:तेलंगाना के हैदराबाद (Hyderabad) में एक मदरसा टीचर (Madrassa Teacher) द्वारा एक लड़के का यौन उत्पीड़न (Sodomising) हुआ है। पुलिस ने इस आरोप में आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर उसे कोर्ट में पेश भी किया है। आरोपी का उम्र जहां 21 साल बताई जा रही है, वही पीड़ित एक नाबालिग है और उसकी उम्र 14 साल है। 

बताया जा रहा है कि आरोपी नाबालिग को अपने कमरे में बुलाकर उसके साथ घिनौनी हरकत करता था। वहीं इस खबर के सामने आने के बाद इलाके में संबंधित मदरसा चर्चा का विषय बना हुआ है। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, यह घटना हैदराबाद के संतोष नगर स्थित एक मदरसा में घटी है जहां पर 14 साल के लड़का के साथ मदरसा का टीचर यौन उत्पीड़न करता था। बताया जा रहा है कि आरोपी पीड़ित को कमरे में बुलाकर यौन उत्पीड़न करता था।

उसने पीड़ित को उसके बारे में किसी से नहीं बताने के लिए भी कहा था और उसे धमकी भी दी थी। पीड़ित ने अपने पर हो रहे यौन उत्पीड़न के खिलाफ आखिरकार चुप्पी तोड़ी और सारा मामला अपनी चाची को बताया। 

पुलिस ने लिया यह एक्शन

पुलिस को जब मामले की शिकायत मिली तो उसने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उस के खिलाफ बाल यौन अपराध संरक्षण अधिनियम 2012 (POCSO Act) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

यही नहीं पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश करने के बाद उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 

टॅग्स :क्राइमपोक्सोक्राइम न्यूज हिंदीहैदराबादतेलंगानाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम