लाइव न्यूज़ :

सांप काटने से झोपड़ी में सो रहे दो भाइयों सहित एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

By भाषा | Updated: June 29, 2020 20:28 IST

मध्य प्रदेश के वारासिवनी थानाक्षेत्र में सांप के काटने से दो भाइयों सहित एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही के बाद शवों को पोस्टमार्टम हेतु वारासिवनी लाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देमृतकों की पहचान राजेश मोजे, उसके छोटे भाई राहुल मोजे और उनके नाना गन्नालाल मेश्राम के रूप में की गई है।पटले ने बताया कि पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही के बाद शवों को पोस्टमार्टम हेतु वारासिवनी लाया गया है।

बालाघाटः बालाघाट जिले के वारासिवनी थानाक्षेत्र इलाके के बोटेझरी गांव में सोमवार तड़के सांप के काटने से झोपड़ी में सो रहे दो भाइयों सहित एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई।

वारासिवनी पुलिस थाने के सहायक उपनिरीक्षक लक्ष्मी पटले ने बताया कि मृतकों की पहचान राजेश मोजे, उसके छोटे भाई राहुल मोजे और उनके नाना गन्नालाल मेश्राम के रूप में की गई है। उन्होंने कहा कि हादसे के वक्त ये तीनों खेत के पास स्थित झोपड़ीनुमा घर में नीचे सो रहे थे। इसी दौरान तीनों को किसी जहरीले सांप ने कांट लिया, जिससे तीनों की ही मौके पर ही मौत हो गई। पटले ने बताया कि पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही के बाद शवों को पोस्टमार्टम हेतु वारासिवनी लाया गया है।

अलग अलग घटनाओं में दो लोगों के शव पेड़ से लटके मिले

उत्तर प्रदेश के ललितपुर और हमीरपुर जिलों में अलग अलग घटनाओं में दो शव जंगल में पेड़ से लटके मिले हैं। पुलिस ने सोमवार को बताया कि ललितपुर जिले के पूराकलां थानाक्षेत्र में दो दिन से गायब एक युवक का शव नदी किनारे पेड़ में फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला है।

पूराकलां थाना पुलिस ने बताया कि दरौरा गांव के युवक राहुल (26) का शव रविवार को जामनी नदी के किनारे जंगल में पेड़ से फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला है। उसकी मोटरसाइकिल कुछ दूरी पर पड़ी थी। पुलिस ने उसके भाई करन सिंह के हवाले से बताया कि राहुल शुक्रवार को घर से ढाई हजार रुपये लेकर पेट्रोल पंप डीजल लेने गया था, तब से गायब था।

उन्होंने बताया कि परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच की जा रही है। उधर हमीरपुर जिले की राठ कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार शुक्ला ने बताया कि औंडेरा गांव में भाई की मौत के मामले में वांछित किसान प्यारेलाल (45) का शव जंगल में एक पेड़ से फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला है। उन्होंने बताया कि वह मुकदमा दर्ज होने के बाद 14 जून से अपने घर से लापता था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच की जा रही है।

महाराष्ट्र: सौतेले बेटे की हत्या के मामले में व्यक्ति गिरफ्तार

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 40 वर्षीय एक व्यक्ति को अपने सौतेले बेटे की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार जिस 23 वर्षीय युवक की हत्या की गई है उसकी मां आरोपी विजय चव्हाण की दूसरी पत्नी है।

उल्हासनगर क्षेत्र का निवासी आरोपी एक श्रमिक है। अधिकारी ने बताया कि चव्हाण ने घर में ही अपने सौतेले बेटे के सिर पर लोहे की सरिया से 25 जून को हमला किया। पीड़ित के सिर पर गंभीर जख्म लगे और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। पीड़ित के भाई ने बाद में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। आरोपी को बाद में रविवार रात गिरफ्तार कर लिया गया और भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत उस पर मामला दर्ज किया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशभोपाल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट