मध्य प्रदेश: उज्जैन के महिदपुर में अशांति, पुलिस के एक जवान को चाकू मारा

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Published: March 15, 2020 06:13 AM2020-03-15T06:13:43+5:302020-03-15T06:13:43+5:30

मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले की महिदपुर तहसील मुख्यालय पर रंगपंचमी की रात अशांति के हालात बने। इस दौरान आधा दर्जन वाहन आग के हवाले कर दिए गए। पुलिस की विशेष शाखा के जवान को धारदार हथियार से हमला कर घायल किया गया है।

Madhya Pradesh: Unrest in Ujjain's Mahidpur, a policeman stabbed | मध्य प्रदेश: उज्जैन के महिदपुर में अशांति, पुलिस के एक जवान को चाकू मारा

मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले की महिदपुर तहसील मुख्यालय पर रंगपंचमी की रात अशांति के हालात बने।

Highlightsमध्य प्रदेश के उज्जैन जिले की महिदपुर तहसील मुख्यालय पर रंगपंचमी की रात अशांति के हालात बने। इस दौरान आधा दर्जन वाहन आग के हवाले कर दिए गए। पुलिस की विशेष शाखा के जवान को धारदार हथियार से हमला कर घायल किया गया है।

मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले की महिदपुर तहसील मुख्यालय पर रंगपंचमी की रात अशांति के हालात बने। इस दौरान आधा दर्जन वाहन आग के हवाले कर दिए गए। पुलिस की विशेष शाखा के जवान को धारदार हथियार से हमला कर घायल किया गया है।

देर रात अशांति के हालात एक बस के बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद बने। बस में सीएए के विरोध में चल रहे धरने में शामिल महिलाएं सवार थी। बस चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी थी।

मौके पर मौजूद लोगों ने घायल के उपचार की मांग की। बस चालक ने क्षेत्र विशेष में बस को घेरने की सूचना मोबाइल से दी उसके बाद गणेश चौक क्षेत्र में आई भीड़ ने जमकर पत्थर बरसाए। पूरी सड़क पत्थरों से पट गई।

भीड़ ने पुलिस की विशेष शाखा के आरक्षक वर्मा पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। एक अन्य आरक्षक मिश्रा को सिर में चोट आई।

वहीं अन्य आरक्षक भी घायल हुए हैं। देर रात कलेक्टर शशांक मिश्र, एसपी सचिन अतुलकर घटना स्थल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। कलेक्टर मिश्र का कहना था कि जिले में धारा 144 लगी हुई है। पुलिस के आरक्षक घायल हुए हैं।स्तिथि पूरी तरह से नियंत्रण मैं है। असामाजिक तत्वों की धरपकड़ की जा रही है।

Web Title: Madhya Pradesh: Unrest in Ujjain's Mahidpur, a policeman stabbed

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे