लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: मजदूरी विवाद के बाद मालिक ने मजदूर के मलाशय में एयर कंप्रेसर से भरी हवा, हुई मौत

By अनुराग आनंद | Updated: December 27, 2020 09:21 IST

8 दिसंबर को, वह मजदूरी के लिए क्रेशर मालिक राजेश राय के पास पहुंचा। इसके बाद राजेश राय ने कथित रूप से धाकड़ की पिटाई की।

Open in App
ठळक मुद्देइसके बाद जब मजदूर की स्थिति खराब हो गई तो सभी लोगों ने मिलकर उसे ग्वालियर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।मजदूर की स्थिति सही नहीं होने पर वापस उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

भोपाल: मध्य प्रदेश से एक बेहद अमानवीय घटना सामने आ रही है। यहां एक क्रेशर मालिक ने मजदूरी के लिए कथित तौर पर हुए विवाद के बाद अपने मजदूर की हत्या कर दी है। एएनआई की मानें तो दुकानदार ने कथित तौर पर कंप्रेसर डालकर अपने मजदूर के मलाशय में हवा पंप कर दिया, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान शिवपुरी जिले के गाजीगढ़ धोरिया गांव के निवासी परमानंद धाकड़ के रूप में की गई है। दरअसल, मजदूर एक स्टोन क्रेशर यूनिट में एक दिहाड़ी मजदूर के रूप में काम करता था।

क्रेशर मालिक से कुछ माह पहले हुए मजदूरों के विवाद में पीड़ित भी शामिल था-

यहां यूनिट के मालिक और उनके चार कर्मचारियों को एक महीने पहले हुए किसी विवाद में शामिल था। यह विवाद क्रेशर मालिकों का मजदूर के साथ कथित तौर पर मजदूरी के लिए हुआ था। बताया जा रहा है कि धाकड़ को उनके मालिक द्वारा 8 नवंबर को मजदूरी के लिए संपर्क करने के बाद पिटाई की गई थी। 

क्रेशर मालिक ने मजदूर की पिटाई के बाद मलाशय में हवा भर दी-

बता दें कि 8 दिसंबर को, वह मजदूरी के लिए क्रेशर मालिक राजेश राय के पास पहुंचा। इसके बाद राजेश राय ने कथित रूप से धाकड़ की पिटाई की। बाद में, वहां मौजूद तीन अन्य कर्मचारियों पिंटू, रवि और पप्पू खान की मदद से मालिक ने धाकड़ के मलाशय में एक कंप्रेसर लगाकर हवा भर दी।

48 घंटे के बाद होश आते ही मजदूर ने अपने भाई को सारी बातें बताई-

इसके बाद जब मजदूर की स्थिति खराब हो गई तो सभी लोगों ने मिलकर उसे ग्वालियर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां भी स्थिति सही नहीं होने पर वापस उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। धाकड़ को जब 48 घंटों के बाद होश आया तो उसने अपने साथ हुई आमनवीय कृत्य को बताया। इस मामले में उसके परिवार के लोगों ने स्थानीय पुलिस स्टेशन में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशहत्याकांडशिवपुरी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना