लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: मण्डला में NSUI के जिला महासचिव सोनू परोचिया की हत्या, कांग्रेस ने साधा शिवराज सरकार पर निशाना

By भाषा | Updated: June 27, 2020 14:54 IST

सोनू परोचिया को गोली मारने की वारदात शुक्रवार रात हुई जब वे अपने चाचा के बेटे की जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे थे। हत्या का आरोप हैप्पी यादव पर लगा है। पुलिस की जांच अभी जारी है।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के मण्डला में NSUI के जिला महासचिव सोनू परोचिया की हत्याशुक्रवार रात दिया गया घटना को अंजाम, हैप्पी यादव पर आरोप, जांच जारी

मण्डला (मध्य प्रदेश):  आपसी रंजिश के चलते भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के मण्डला जिला महासचिव सोनू परोचिया (28) की एक व्यक्ति ने कथित तौर पर गोली मार कर हत्या दी। यह वारदात मण्डला के उपनगरीय क्षेत्र महाराजपुर थाना के गुरुद्वारा के समीप शुक्रवार-शनिवार रात को हुई और घटना के बाद हमलावर फरार हो गया।

मण्डला जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह कुशवाहा ने शनिवार को बताया, ''अब तक पुलिस को जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक शुक्रवार-शनिवार की मध्यरात्रि के बाद जब सोनू परोचिया अपने चाचा के बेटे की जन्मदिन की पार्टी महाराजपुर के ढाबा में मनाकर लौट रहे थे, तब रास्ते में मयूर हैप्पी यादव (30) ने बोलेरो वाहन से सोनू के दो पहिया वाहन को टक्कर मारी और अपनी पिस्तौल से गोली चला दी जिससे सोनू की मौत हो गई है।''

उन्होंने कहा कि सोनू को रात ही में मण्डला जिला अस्पलात लाया गया, जहां उसकी मौत की पुष्टि कर दी गई। सिंह ने बताया कि हादसे के वक्त सोनू के साथ दो पहिया वाहन पर उसके दोस्त दिगम्बर बैरागी एवं दीपक कछवाहा भी थे।

उन्होंने कहा कि दिगम्बर बैरागी की शिकायत पर आरोपी यादव के खिलाफ भादंवि की धारा 320 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और विस्तृत जांच जारी है। सिंह ने बताया कि शिकायत के अनुसार सोनू की हत्या करने के बाद आरोपी मौके से अपने वाहन सहित फरार हो गया।

उन्होंने कहा कि आरोपी की तलाश जारी है। इसी बीच, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष अखिलेश अक्कू ठाकुर ने बताया कि हत्यारा जबलपुर का रहने वाला था जो अपने रिश्तेदार के यहाँ पिछले चार-पांच साल से मण्डला में रह रहा था।

उन्होंने बताया कि हत्यारा मयूर हैप्पी यादव आदतन अपराधी प्रवृति का था। इसकी शिकायत उन्होंने अनेक बार पुलिस से की थी। ठाकुर ने पुलिस से मांग की है कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाये और उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाये।

उन्होंने कहा कि पुलिस दो दिन में सोनू के हत्यारे को गिरफ्तार करने का भरोसा दे, तभी सोनू का अंतिम संस्कार किया जायेगा।

इसी बीच, कांग्रेस नेता एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री पी सी शर्मा ने मध्य प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया, ''मंडला में एनएसयूआई के जिला महासचिव सोनू परोचिया की गोली मारकर हत्या का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। जबसे शिवराज सिंह चौहान की सरकार प्रदेश में बनी है, लगातार हत्या, बलात्कार, लूट, डकैती का मामले बढ़े हैं। सरकार सभी क्षेत्रों में विफल हो चुकी है।''

उन्होंने कहा, ''मैं शिवराज सिंह सरकार से मांग करता हूं कि जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार किया जाये और उन पर कड़ी कार्रवाई की जाये। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिजनों को संबल प्रदान करें।''

टॅग्स :हत्याकांडमध्य प्रदेशशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट