लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: शख्स ने की पत्नी और तीन बच्चियों की गला घोंट कर कर हत्या, फिर खुद भी फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

By मुकेश मिश्रा | Updated: March 12, 2023 14:23 IST

मध्य प्रदेश में एक शख्स द्वारा अपनी पत्नी और बेटियों की हत्या के बाद खुद फांसी पर झूल जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह पूरा मामला बुरहानपुर जिले के नेपा नगर थाना क्षेत्र का है।

Open in App

इंदौरः मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के नेपा नगर थाना क्षेत्र में 35 वर्षीय युवक ने अपनी पत्नी और तीन बच्चियों की गलाघोंट कर हत्या कर दी। उसके बाद उसने खुद फाँसी लगा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जाता है कि युवक कुछ सालों से मानसिक रूप से अस्वस्थ था। थाना प्रभारी नेपानगर बिरजू गोयल ने बताया कि घटना डाबलीखुर्द पंचायत की है। 

सामने आई जानकरी के अनुसार मनोज अपनी पत्नी साधना (32) तथा तीन बेटियों अप्सरा (10), नेहा (8) और तन्नू (3) के साथ रहता था। घर पर ही एक किराने की दुकान थी। मछली बेचने और दूध बेचने का काम भी करता था। उसके घर के सामने ही उसका छोटा भाई अपने परिवार के साथ रहता था। रविवार सुबह वह दूध लेने के लिए अपने बड़े भाई के यहाँ पहुंचा। काफी देर तक वह घर का दरवाजा बजता रहा। 

दरवाजा जब नही खुला तो वह खिड़की तोड़ कर घर के अंदर घुस। अंदर भाई मनोज फाँसी के फंदे पर लटका हुआ था और बच्चे तथा भाभी मरे पड़े थे। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

पुलिस ने बताया कि घर के पीछे वाले हिस्से में तीन कमरे बने हुए थे। उन कमरों में से एक मे तीनो बच्चियों की लाश पड़ी हुई थी। वही दूसरे कमरे में मनोज फांसी पर लटका हुआ था और ज़मीन पर पत्नी की लाश पड़ी हुई थी।प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि मनोज ने आत्महत्या करने से पहले अपनी तीनो बच्चियों और पत्नी की दुपट्टे से गला घोंट कर हत्या की। 

घटना के बारे में जो प्रारंभिक जानकारी सामने आई है, उसके अनुसार मनोज पिछले एक-डेढ़ साल से मानसिक रूप से अस्वस्थ था। उसका इलाज चल रहा था। वह झाड़ फूंक भी करा रहा था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

टॅग्स :Madhya Pradeshcrime news hindi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम