लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: पत्नी के परफ्यूम लगाने पर शख्स ने जताई आपत्ति, दोनों के बीच तीखी बहस के बाद पति ने मारी गोली

By आजाद खान | Updated: July 23, 2023 11:28 IST

रिपोर्ट के अनुसार, पति पत्नी के बीच परफ्यूम लगाने को लेकर विवाद हो गया था जिसके बाद पति ने महिला पर गोली चला दी थी।

Open in App
ठळक मुद्देपरफ्यूम लगाने को लेकर पति पत्नी के बीच विवाद हो गया था। ऐसे में पति ने पत्नी पर गोली चला दी थी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। पीड़िता के घर वालों की शिकायत के बाद आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।

भोपाल:  मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक शख्स ने मामूली बात पर अपनी पत्नी को गोली मार दी है। जानकारी के अनुसार, पत्नी द्वारा परफ्यूम लगाना और सजने को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस हुई थी जिसके बाद यह घटना घटी है। 

ऐसे में इस घटना के बाद महिला का पति फरार है और पुलिस ने केस दर्ज कर उसकी तलाश में लग गई है। बता दें कि शख्स का आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है और वह इससे पहले जेल भी जा चुका है।  

क्या है पूरा मामला

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना बिजौली थाना क्षेत्र के गणेशपुरा का है जहां पर पीड़िता नीलम जाटव के पति ने उस पर हमला कर दिया है। दरअसल, नीलम का पति महेंद्र का आपराधिक रिकॉर्ड है और वह चोरी के एक केस में चार साल तक जेल भी काट चुका है। 

जेल से रिहा होने के बाद वह नीलम के साथ अपना ससुराल में ही रहने लगा था। ऐसे में एक दिन नीलम बाहर जा रही थी और वह तैयार हो रही थी। इस दौरान उसने परफ्यूम भी लगाया और खुद को सजाया भी जिसे लेकर उसके पति के साथ झगड़ा हुआ था। 

नीलम के परिवार वालों की शिकायत पर केस हुआ दर्ज

रिपोर्ट के अनुसार, दोनों के बीच परफ्यूम लगाने को लेकर तीखी बहस हुई थी और इसके बाद महेंद्र ने बंदूक निकाली और नीलम के सीने पर हमला कर दिया। घटना के बाद महेंद्र वहां से फरार हो गया। नीलम के भाई ने पड़ोसियों की मदद से उसे अस्पताल में भर्ती किया जहां उसका अभी इलाज चल रहा है। 

नीलम के परिवार की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महेंद्र के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस अधिकारियों ने मामले में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है और जांच भी जारी है। 

टॅग्स :क्राइमMadhya PradeshPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला