लाइव न्यूज़ :

जेल में बंद पति से मिलने गई महिला के साथ गैंगरेप, 2 जेल गार्ड सहित 4 लोगों ने इस तरह प्लानिंग कर दिया वारदात को अंजाम

By पल्लवी कुमारी | Updated: November 8, 2019 15:29 IST

पीड़ित महिला का पति राजगढ़ के सारंगपुर उप-जेल में बंद है। जेल गार्ड ने महिला को फोन कर बताया था कि उसके पति की अचानक तबीयत खराब है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपीड़िता के मुताबिक एक नवंबर को उसे आरोपी गार्ड ने फोन करके बताया था कि उसके पति की तबीयत खराब है। पीड़िता ने 6 नवंबर को एफआईआर दर्ज कराई, जिसके बाद से पुलिस आरोपी की तलाश में लगी है।

मध्य प्रदेश के शाजापुर जिल में एक महिला के साथ दो जेल गार्ड और दो अन्य लोगों पर गैंगरेप करने का आरोप लगा है। आरोप है कि 35 वर्षीय महिला जेल में बंद अपने पति से मिलने गई थी। पुलिस को दर्ज कराए शिकायत में पीड़िता ने कहा है कि एक और दो नवंबर की रात को चार लोगों ने मिलकर उसके साथ किठौर में रेप किया है। किठौर सारंगपुर उप-जेल से लगभग 15 किमी दूर है, जहां पीड़िता का पति बंद है। पीड़िता के मुताबिक गैंगरेप करने वालों में दो जेल के सुरक्षाकर्मी थे और दो अन्य लोग थे। 

एबीपी न्यूज चैनल की वेबसाइट में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक पीड़िता की शिकायत के मुताबिक जेल के सुरक्षाकर्मियों की पहचान कर ली गई है। उनकी पहचान हरिराम और मालम सिंह के तौर पर हुई है। 

पीड़िता के मुताबिक एक नवंबर को उसे आरोपी गार्ड ने फोन करके बताया था कि उसके पति की तबीयत खराब है। दोनों आरोपियों ने उसे बताया की बीमारी की वजह से उसे पास के सारंगपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पीड़िता ने फोन पर सूचना पाकर रामचंद्र के नामक के शख्स से को कहा अस्पताल ले जाने को, जिसे वह भाई की तरह मानती थी।रामचंद्र गुर्जर अपने भतीजे  सागर गुर्जर के साथ पीड़िता को सारंगपुर के लिए लेकर निकला और किठौर पहुंचा जहां दोनों जेल गार्डों ने उन्हें फोन पर आने का निर्देश दिया गया था। उसके बाद वहां दोनों आरोपी गार्ड भी आए और महिला के साथ रेप किया गया। 

रिपोर्ट के मुताबिक चारों आरोपी के खिलाफ गैंगरेप और हरिजन एक्ट के तहत दर्ज कर लिया गया है। हालांकि दोनों गार्ड सहित चारों आरोपी फिलहाल फरार हैं। पीड़िता ने 6 नवंबर को एफआईआर दर्ज कराई है। अनुसूचित जाति की पीड़ित महिला की शिकायत पर सारंगपुर उप जेल के प्रहरी हरिराम, प्रहरी मालम सिंह, रामचन्द्र गुर्जर और सागर गुर्जर की खिलाफ सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत