लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: इंदौर के एक ही परिवार के चार शव बरामद, घर में मृत अवस्था में पाए गए पति-पत्नी और दो बच्चे

By मुकेश मिश्रा | Updated: August 23, 2022 22:45 IST

पुलिस ने बताया कि अमित के पास से एक सुसाइट नोट मिला है। जिसमें उसने कर्ज से परेशान होने की बात लिखी है। हालांकि पुलिस इस मामले में हत्या का एंगल भी जांच रही है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने बताया कि अमित के पास से एक सुसाइट नोट मिला हैजिसमें मृतक ने कर्ज से परेशान होने की बात लिखी हैपुलिस इस मामले की जांच आत्महत्या और हत्या दोनों एंगल से कर रही है

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र के भागीरथपुरा में रहने वाले एक युवक ने कर्ज के दलदल में फंसने के बाद परिवार सहित खुद को खत्म कर लिया। शख्स ने पहले अपनी पत्नी और दो छोटे छोटे मासूम बच्चों को जहर देकर मारा फिर खुद फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक युवक फांसी के फंदे से लटका हुआ था और पीछे से उसका हाथ बंधा हुआ था। इसलिए हत्या के एंगल से भी तहकीकात की जा रही है।

मृतक का नाम अमित यादव, उसकी पत्नी टीना यादव, बेटी याना तथा बेटा दिव्यांश है। अमित इलेक्ट्रिक इंजीनियर था और एक कंपनी में नौकरी करता था। मूलतः वह सागर का रहने वाला था। पुलिस ने बताया कि अमित के पास से एक सुसाइट नोट मिला है। जिसमें उसने कर्ज से परेशान होने की बात लिखी है। 

लॉक डाउन के समय उसने अलग अलग तीन कर्ज देने वाले एप से तीन लाख का लोन लिया था। लोन का पैसा समय पर न चुका पाने की वजह से उसे भारी भरकम राशि पेनाल्टी के रूप में वसूली जा रही थी। इस कर्ज से परेशान हो कर उसने ऐसा कदम उठाया। पहले उसने अपनी पत्नी और दोनों बच्चों को जहर देकर मारा डाला और फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि इस घटना की जानकारी मकान मालिक से उसे मिली। मकान मालिक ने बताया कि अमित की माँ उसे फोन लगाया रही थी। फोन पर घंटी जाने के बाद भी कोई उत्तर जब नहीं मिला तो उन्होंने उन्हें फोन लगाया। मकान मालिक जब अमित के कमरे पर गया। दरवाजा बंद था। आवाज लगाने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला।

इस बात की जानकारी पुलिस वा अमित की माँ को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़ तब इस घटना का पता चला। पुलिस इस मामले की जांच आत्महत्या और हत्या दोनों एंगल से कर रही है। क्योंकि अमित की लाश के दोनों हाथ पीछे से बंधे हुए थे। वह फाँसी के फंदे से लटका हुआ था।

टॅग्स :इंदौरMadhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना