लाइव न्यूज़ :

महिला को निर्वस्त्र किया, डायन बताकर की पिटाई, वीडियो वायरल होने के बाद तीन आरोपी गिरफ्तार

By विनीत कुमार | Updated: October 8, 2021 22:00 IST

मध्य प्रदेश के धार में महिला को डायन बताकर और उसे निर्वस्त्र कर पिटाई की घटना सामने आई है। ये घटना 5 अक्टूबर की है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के धार जिले के मंडावी गांव की है घटना, 5 अक्टूबर की रात हुआ था ये सबकुछ।पीड़ित महिला की ओर से 7 अक्टूबर को मामला दर्ज कराया गया।पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों में से तीन को गिरफ्तार कर लिया है।

भोपाल: मध्य प्रदेश के धार जिले में एक महिला को निर्वस्त्र कर उसके ही रिश्तेदारों द्वारा बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। आरोपी महिला के पड़ोसी भी हैं। 

आरोपियों ने महिला को डायन बताकर उसकी पिटाई की। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने चार में से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूरी घटना 5 अक्टूबर की रात की है।

महिला की शिकायत के बाद मामला दर्ज

इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार घटना मंडावी गांव की है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए क्लिप में पीड़ित महिला जमीन पर बिना कपड़ों के बैठे नजर आ रही है जबकि दो शख्स उसे पिटते नजर आते हैं।

पीड़ित महिला की ओर से 7 अक्टूबर को शिकायत करने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। रिपोर्ट के अनुसार महिला के पड़ोसियों को लगता था कि वह काला जादू करती है और इसलिए उनके घर में एक महिला लगातार बीमार रह रही है।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए चार आरोपियों लालू, बुदा, राजलिया और संतोष पर विभिन्न धाराओ मे प्रकरण दर्ज कर लिया है।

वीडियो रिकॉर्ड करने वाले पर भी मामला दर्ज

धार के एसपी आदित्य प्रताप सिंह ने पूरी घटना की जानकारी देते हुए बताया कि महिला एक विधवा है जो अपनी बेटी के साथ रहती है। पुलिस के मुताबिक, 'पड़ोसियों का मानना ​​​​था कि वह काला जादू करती है और इसलिए उसकी पिटाई कर दी। हमने आईपीसी की कड़ी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है जो पूरे जिले में संदेश देगा कि इस तरह की हरकतें बर्बर हैं और इसके लिए कड़ी सजा दी जाएगी।' धार पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि चौथा फरार है। पुलिस ने घटना का वीडियो बनाने वाले शख्स के खिलाफ भी आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीMadhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम