लाइव न्यूज़ :

देवास हादसाः 10 को बचाया गया, मासूम समेत दो लोगों की मौत, जानिए बालक रेहान के बारे में

By भाषा | Updated: August 26, 2020 13:32 IST

बचाये गये 10 लोगों में से 16 साल का बालक रेहान करीब 10 घंटे तक मलबे में दबे रहने के बाद चमत्कारिक रूप से सकुशल बाहर निकला है। जब उसे मलबे से बाहर निकाला गया तो वह बातचीत भी कर रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देइस हादसे में 23 साल की महिला सिमरन एवं 10 साल के बच्चे आहिल को नहीं बचाया जा सका।मलबे में दबे बाकी सभी 10 लोगों को बचावकर्मियों ने बाहर निकाल लिया है और उन्हें इलाज के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान शुरू किया। बचाव अभियान करीब 10 घंटे तक बुधवार तड़के करीब दो बजे तक चला।

देवासःमध्य प्रदेश में देवास शहर के लालगेट इलाके के पास मंगलवार शाम को एक निजी आवासीय इमारत के अचानक ढह जाने से 10 महीने के एक बच्चे सहित दो लोगों की मौत हो गई, जबकि मलबे में दबे 10 लोगों को बचा लिया गया है।

बचाये गये 10 लोगों में से 16 साल का बालक रेहान करीब 10 घंटे तक मलबे में दबे रहने के बाद चमत्कारिक रूप से सकुशल बाहर निकला है। जब उसे मलबे से बाहर निकाला गया तो वह बातचीत भी कर रहा है। उप पुलिस अधीक्षक किरण शर्मा ने बुधवार सुबह बताया, ‘‘इस हादसे में 23 साल की महिला सिमरन एवं 10 साल के बच्चे आहिल को नहीं बचाया जा सका।

मलबे में दबे बाकी सभी 10 लोगों को बचावकर्मियों ने बाहर निकाल लिया है और उन्हें इलाज के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।’’ उन्होंने कहा कि दो मंजिला इमारत मंगलवार शाम को करीब चार बजे भरभरा कर गिर गई थी। घटना की सूचना मिलने पर नगर निगम, पुलिस एवं राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान शुरू किया। बचाव अभियान करीब 10 घंटे तक बुधवार तड़के करीब दो बजे तक चला।

शर्मा ने बताया कि बचावकर्मियों ने मलबे में दबे 9 लोगों को मंगलवार रात को आठ बजे से पहले ही बाहर निकाल लिया था और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया था। तीन लोगों को भोपाल से पहुंची एनडीआरएफ की टीम ने बुधवार तड़के करीब दो बजे मलबे से बाहर निकाला। इन तीन में से सिमरन एवं आहिल की मौत हो चुकी थी, जबकि 16 वर्षीय रेहान मलबे से करीब 10 घंटे बाद जिंदा निकला। उन्होंने बताया कि बचाये गये सभी 10 लोगों की स्थिति खतरे से बाहर है।

शर्मा ने कहा कि बचाये गये लोगों की उम्र नौ साल से 55 साल के बीच है। घायलों में से एक को इंदौर रेफर किया गया है। उन्होंने बताया कि बचाव अभियान दो बजे रात को समाप्त हो गया है। जेसीबी मशीनों से मलबा हटाया गया। यह मकान ज़ाकिर शेख का था। इस मकान में चार भाईयों का अलग-अलग परिवार रहता था और हादसे के वक्त इस परिवार की महिलाएं एवं बच्चे इसमें थे। मकान नाले के पास बना हुआ था। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशभोपालशिवराज सिंह चौहानक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा