लाइव न्यूज़ :

इस सीरियल किलर ने मोक्ष प्राप्ति के लिए चार राज्यों में की 33 हत्याएं, ट्रक ड्राइवरों को बनाता था शिकार

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 12, 2018 16:16 IST

48 वर्षीय शख्स का नाम आदेश खमारा है। ये भोपाल के एक छोटे से दुकान में टेलर का काम करता था। आरोपी के घरवालों को भी इस बात का यकीन नहीं हो रहा है कि वह इतना बड़ा खूनी है।

Open in App

भोपाल, 12 सितंबर:  भोपाल के एक छोटे से दुकान में टेलर का काम करने वाला शख्स, पूरे दिन मेहनत और लगन से सिलाई में लगा रहता था किसी को इस बात का शक भी नहीं हो सकता था, कि एक आम सा दिखने वाला शख्स 33 लोगों की हत्यारा हो सकता है। इस  48 वर्षीय शख्स का नाम आदेश खमारा है। जो अब तक 33 लोगों को मौत के घाट उतारा चुका है। इस सीरियल किलर ने 2010 से मौत का सिलसिला शरू किया था। 

पुलिस भी 33 हत्याओं के कबूलनाम से है हैरान 

सितंबर 2018 के पहले हफ्ते में इस सीरियल किलर आदेश खमारा को मध्य प्रदेश की पुलिस ने गिरफ्तार किया। जिसके बाद उसने  30 हत्याओं के बारे में खुद ही कबूला। उसका कबूलनाम सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई थी। पिछले मंगलवार को उसने पुलिस को यह बताया कि उसने तीन और हत्याओं को अंजाम दे चुका है। 33 हत्याएं कर के आदेश खमारा देश के टॉप सीरियर किलर में शामिल हो गया है।

रात को आरोपी को आते थे ऐसे-ऐसे ख्याल 

आदेश खमारा ने पुलिस को बताया कि जब भी वह रात को काम करके घर जाकर सोता था, तो उसके दिमाग में अजीब-अजीब से ख्याल आने लगते थे। वह देखता था कि वह किसी का धार धार हथियार से या तो गला काट रहा है या किसी को फांसी पर चढ़ा रहा है। इसने सबसे पहले 2010 में महाराष्ट्र के अमरावती के एक शख्य की हत्या की। उसके बाद मध्यप्रदेश, बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों को भी अपना शिकार बनाया। 

इस तरह महिला पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार 

पुलिस ने यह भी बताया कि इसने जितने लोगों को मौत के घाट उतारा है, उसमें से ज्यादातर लोग ट्रक ड्राइवर थे। नहीं तो वह उन लोगों को मारता था, जो उनके साथ काम करते थे। ये दर्जी मंडीदीप का रहने वाला था। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने उन्हें बताया कि काफी दिनों की मेहनत के बाद एक महिला पुलिस ने इस आरोपी को गिरफ्तार किया है। महिला पुलिस ने इसे यूपी के सुलतानपुर के जंगल से गिरफ्तार किया है। 

ऐसे देता था घटना को अंजाम

पुलिस ने बताया कि आरोपी पहले अपने शिकार ( ट्रक ड्राइवर) को शराब पीने का ऑफर देता था। उसके बाद बातों-बातों में शराब में जहरीली चीज मिलाकर पिला देता था। उसके बाद शव को वह नंगा कर आस-पास किसी पुल पर फेंक देता था। आरोपी आदेश खमारा का गैंग भी काफी बड़ा था। जिसमें मुख्य आदेश खमारा ही था। फिलहाल पुलिस सारे मामलों की छानबीन नए सिरे से कर रही है। 

हंसमुख चेहरे का फायदा उठाकर शिकार को फंसाता था आरोपी 

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक जब उनकी टीम आरोपी के इलाके मंडीदीप में गई तो, वहां जाकर पता चला कि वह एक काफी खुशमिजाज इंसान था। उसके आस-पड़ोस और घरवालों को यकीन नहीं हुआ कि वह एक इतने बड़े कातिल के साथ रह रहे थे। पुलिस के मुताबिक आरोपी हंसमुख चेहरे का फायदा उठाकर ट्रक ड्राइवरों को फंसाने की कोशिश करता था। आरोपी ने ज्यादातर हत्याएं रस्सी से गला घोंट कर की है। 

 मोक्ष के लिए हुई ट्रक ड्राइवरों की हत्याएं

आरोपी ने जितने भी हत्याओं के बारे में बताया है, पुलिस ने उसे अपने लेवल पर जांच भी किया और वह सच पाए गए हैं। इस मामले में एसपी लोधा राहुल कुमार ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल आज तक ऐसा केस नहीं देखा। पुलिस के मुताबिक इन हत्याओं की साजिश में आरोपी दर्जी के एक शख्स और शामिल था, जिसका नाम-जयकरन है। उसने पुलिस को बताया कि वह ट्रक ड्राइवरों की ही हत्या सिर्फ इसलिए करता था ताकि उसे मोक्ष मिल पाए। उसने पुलिस को बताया, ट्रक ड्राइवरों की जिंदगी बहुत कठोर होती है, इसलिए वह ऐसा करके उनको उनकी तंग भरी जिंदगी से आजाद करवा देता है।  

टॅग्स :मध्य प्रदेशभोपाल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?