लाइव न्यूज़ :

आकाशीय बिजलीः अनूपपुर में तीन महिलाओं सहित पांच लोगों की मौत, कई इलाकों में आपूर्ति बाधित

By भाषा | Updated: June 11, 2020 21:06 IST

मध्य प्रदेश के अनूपपुर में बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई। सभी आम बीन रहे थे। झारखंड के पाकुड़ में तीन बच्चों की मौत हो गई। मामले की जांच की जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देमृतकों की पहचान परमिला महरा (40), श्यामा बाई (19), कृष्णपाल सिंह (10), पुष्पलता देवी (21) एवं धनपत (32) के रूप में की गई है।मौहरी से लगभग एक किलोमीटर दूर खेत में खाद डाल रहे मजदूर धनपत की मौत हुई। पाकुड़ के महेशपुर में आकाशीय बिजली गिरने से तीन बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अनूपपुरः मध्य प्रदेश में अनूपपुर जिले के फुनगा चौकी क्षेत्र अंतर्गत बृहस्पतिवार को बिजली गिरने से तीन अलग-अलग घटनाओं में तीन महिलाओं सहित पांच लोगों की मौत हो गई।

फुनगा चौकी प्रभारी विवेक द्विवेदी ने बताया कि मृतकों की पहचान परमिला महरा (40), श्यामा बाई (19), कृष्णपाल सिंह (10), पुष्पलता देवी (21) एवं धनपत (32) के रूप में की गई है। उन्होंने कहा कि पहली घटना ग्राम पंचायत कदमटोला के टेडगीटोला में उस वक्त हुई, जब तेज हवा चलने पर परमिला अपने घर के आगे लगे आम के पेड़ के नीचे गिरे आम बीन रही थी।

इस दौरान अचानक बिजली गिरने से वह उसकी चपेट में आ गई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। द्विवेदी ने बताया कि दूसरी घटना ग्राम पंचायत देवरी के बड़ी मौहरी गांव में हुई। वहां खलिहान में खड़े तीन लोग श्यामा बाई, कृष्णपाल एवं पुष्पलता पर बिजली गिरी जिससे उनकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि बिजली गिरने की तीसरी घटना में ग्राम बड़ी मौहरी से लगभग एक किलोमीटर दूर खेत में खाद डाल रहे मजदूर धनपत की मौत हुई। वह शहडोल जिले के ग्राम राजबांध केषवाही का रहने वाला था।

पाकुड़ में आकाशीय बिजली गिरने से तीन बच्चों की मौत

पाकुड़ के महेशपुर में आकाशीय बिजली गिरने से तीन बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। महेशपुर थाना प्रभारी उमाशंकर सिंह ने बताया कि मृतक तीनों बच्चे प्रखंड क्षेत्र के जोगीडीह गांव के रहने वाले थे। उन्होंने बताया कि बच्चों की पहचान जीताराम हेम्बरम, बाबूधन सोरेन तथा एलेसन सोरेन के तौर पर हुई है। उन्होंने बताया कि इस घटना में दो लोग घायल भी हुए हैं हालांकि अभी उनकी पहचान नहीं हो पाई है।

दिल्ली में आंधी-बारिश से कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित

दिल्ली में आंधी और बारिश की वजह से कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। अधिकारियों ने बताया कि आंधी के कारण सराय काले खां के पास बिजली की ट्रांसमिशन लाइन में खराबी आ गई थी जिससे दक्षिण दिल्ली के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हुई। बिजली विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि खराबी के कारण महारानी बाग, गुलमोहर पार्क, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी समेत कई इलाकों में बिजली 30-40 मिनट तक गुल रही।

बिजली वितरण कंपनियों के अधिकारियों ने बताया कि आंधी के दौरान पेड़ की शाखाओं के गिरने के कारण ट्रांसमिशन लाइनें टूट गईं थी जिससे कुछ अन्य इलाकों में बिजली चली गई थी। हालांकि इन लाइनों को जल्दी ही ठीक कर दिया गया। भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण उत्तर और उत्तर पश्चिम दिल्ली के इलाकों में भी बिजली आपूर्ति बाधित रही। टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटिड (टीपीडीडीएल) के एक प्रवक्ता ने बताया कि तेज हवाओं के कारण खंभे और पेड़ गिर पड़े और नेटवर्क को नुकसान हुआ, जिससे नरेला और बवाना के करीब एक लाख उपभोक्ता प्रभावित हुए।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशमौसममौसम रिपोर्टभारतीय मौसम विज्ञान विभागझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा