लाइव न्यूज़ :

मधेपुराः घर में सो रहे पति-पत्नी की हत्या, पत्नी का घर में तो पति का एक KM दूर नहर किनारे से शव मिला, जानें क्या है मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: April 24, 2022 16:28 IST

बिहार में मधेपुरा जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र का मामला है. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है.

Open in App
ठळक मुद्देपति-पत्नी की हत्या किये जाने से गांव में कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं.विकास कुमार उर्फ बिकु की पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी गई.शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

पटनाः बिहार में मधेपुरा जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र में पति और पत्नी की अलग-अलग जगहों पर एक ही दिन संदिग्ध हालत में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. पत्नी का घर में तो पति का घर से एक किलोमीटर दूर नहर किनारे से शव मिला है.

जिस स्थिति में दोनों की लाशें बरामद की गई हैं, उसके बाद यह अनुमान लगाया जा रहा कि उनकी हत्या की गई. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है. वहीं, एक साथ पति-पत्नी की हत्या किये जाने से गांव में कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं.

बताया जा रहा है कि आज सुबह जब लोग टहलने के लिए घर से निकले थे तो नगर के पास युवक का शव देख दंग रह गए. घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए. इसे देखकर लोग तरह-तरह की चर्चाएं करने लगे.

बताया जाता कि वार्ड संख्या-एक निवासी स्वर्गीय जगदीश राय के पुत्र विकास कुमार उर्फ बिकु की पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी गई. उसका शव पलंग के नीचे मिला. इसके बाद स्थानीय लोगों के बीच कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई. साथ ही लोग विकास के बारे में चर्चा करने लगे कि विकास ने ही कहीं पत्नी की हत्या कर फरार ना हो गया हो.

कुछ ही देर के बाद पता चला कि मृतक विकास कुमार उर्फ बीकू है. घटना की जानकारी मिलने पर गम्हरिया थानाध्यक्ष अरविंद कुमार मिश्रा घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. साथ ही मामले की जांच में जुट गये.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहत्याबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप