लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान की महिला से हुआ सोशल मीडिया पर प्यार, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शादी, अब बुरे फंसे, जानें पूरी कहानी

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: July 29, 2024 11:49 IST

मामला चुरू, राजस्थान का है। यहां एक शादी शुदा व्यक्ति को सोशल मीडिया पर एक पाकिस्तानी महिला से प्यार हो गया। दोनों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शादी भी कर ली।

Open in App
ठळक मुद्दे मामला राजस्थान के चुरू से सामने आया हैपति और पत्नी के बीच एक पाकिस्तान की महिला आ गईशादी शुदा व्यक्ति को सोशल मीडिया पर एक पाकिस्तानी महिला से प्यार हो गया

जयपुर: पति और पत्नी के रिश्ते के बीच कोई तीसरा आ जाए तो जिंदगी में तूफान आना तय माना जाता है। ऐसा ही एक मामला राजस्थान के चुरू से सामने आया है जहां पति और पत्नी के बीच एक पाकिस्तान की महिला के आ जाने से मामला पुलिस तक पहुंच गया है।

मामला चुरू, राजस्थान का है। यहां एक शादी शुदा व्यक्ति को सोशल मीडिया पर एक पाकिस्तानी महिला से प्यार हो गया। दोनों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शादी भी कर ली। लेकिन अब पहली पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है और पति महोदय कोर्ट कचहरी के चक्कर में फंस गए हैं। 

पहली पत्नी ने आरोप लगाया है कि उसने अपने गहने बेचकर पति को विदेश में बिजनेस खुलवाया, लेकिन पति बेवफा निकला। पति ने उसे दो बच्चों के साथ छोड़ दिया। पहली पत्नी ने दूसरी महिला को पाकिस्तानी जासूस भी बताया है और कहा है कि  दूसरी महिला अवैध रूप से भारत आई थी।

इस पूरे मामले में तीन किरदार हैं। पाकिस्तान के लाहौर की महविश (33), पीथिसर, चूरू का रहमान (35) और फरीदा बानो (29)। सोशल मीडिया पर एक दूसरे से मिलने वाले रहमान और महविश ने पहले वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए निकाह किया। इसके बाद महविश ने सऊदी अरब में रहमान से निकाह किया। फिर महविश अपने ससुराल वालों से मिलने चूरू पहुंची। उनका निकाह दो साल पहले हुआ था।

रहमान फिलहाल कुवैत में हैं, जबकि महविश 45 दिन के टूरिस्ट वीजा पर भारत आई हैं। महविश के अपने ससुराल पहुंचते ही घर में बवाल मच गया। मामला इतना बढ़ गया कि फरीदा बानो ने अपने पति व ससुराल वालों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की एफआईआर दर्ज करा दी। फरीदा की शादी 17 मार्च 2011 को रहमान खान से हुई थी और उनकी एक 8 साल की बेटी और 4 साल का बेटा है। फरीदा ने अपने पति पर तीन तलाक का भी आरोप लगाया। फरीदा ने अपने और अपने बच्चों को न्याय दिलाने के लिए भारत सरकार से मदद मांगी है। 

टॅग्स :सोशल मीडियाराजस्थानPoliceसऊदी अरबपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली