लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन के कारण भिवंडी से साइकिल से महाराजगंज जा रहे श्रमिक की 390 किलोमीटर यात्रा के बाद हुई मौत

By भाषा | Updated: May 1, 2020 20:56 IST

महाराष्ट्र के भिवंडी से उत्तर प्रदेश के महाराजगंज के बीच की दूरी लगभग 1600 किलोमीटर है।

Open in App
ठळक मुद्देभिवंडी से साइकिल से महाराजगंज जा रहे 50 वर्षीय एक प्रवासी मजदूर की मौत हो गई।मजदूर की 390 किलामीटर की दूरी तय करने के बाद मध्यप्रदेश के सेंधवा के निकट मौत हो गई।

बड़वानी। लॉकडाउन के कारण भिवंडी (महाराष्ट्र) से साइकिल से अपने घर महाराजगंज (उत्तर प्रदेश) जा रहे 50 वर्षीय एक प्रवासी मजदूर की 390 किलामीटर की दूरी तय करने के बाद मध्यप्रदेश के सेंधवा के निकट मौत हो गई। मृतक मजदूर के साथियों ने बताया कि लॉकडाउन के कारण भिवंडी में कोई काम नहीं मिलने के कारण तबारक मंसूरी (50) और 11 अन्य श्रमिक अलग-अलग साइकिलों से घर वापस जा रहे थे।

मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सेंधवा के पास गुरुवार को मंसूरी की तबियत बिगड़ने के बाद उसका निधन हो गया। मंसूरी के साथ दूसरी साइकिल पर उत्तर प्रदेश जा रहे रमेश पंवार ने बताया कि लॉकडाउन के चलते भिवंडी में उन्हें कोई काम नहीं मिल रहा था, इसलिये वह अपने 11 साथियों के साथ साइकिल पर भिवंडी से महाराजगंज के लिए निकल पड़े।

भिवंडी से महाराजगंज के बीच की दूरी लगभग 1600 किलोमीटर है। मंसूरी के एक अन्य साथी ने बताया कि हम सभी श्रमिक भिवंडी में पॉवरलूम में काम करते थे और वहां से साइकिल से 25 अप्रैल को चले थे। पंवार ने कहा कि महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश की सीमा पर सेंधवा के पास बृहस्पतिवार को मंसूरी की तबियत अचानक खराब हो गयी और संभवत: दिल का दौरा पड़ने और थकान के चलते उसकी मौत हो गयी।

सेंधवा ग्रामीण पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक वी एस परिहार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि मंसूरी के साथी उसके शव को महाराजगंज में घर ले जाने की मांग कर रहे थे लेकिन लॉकडाउन के चलते उन्हें यह अनुमति नहीं दी गयी है। उन्होंने बताया कि मृतक के शव को सेंधवा में ही दफनाया गया है।

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियाउत्तर प्रदेशमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब