लाइव न्यूज़ :

लालू यादव की बेटी हेमा को जमीन गिफ्ट कर नौकरी पाने वाले हृदयानंद चौधरी सीबीआई हिरासत में, राजद में हड़कंप

By एस पी सिन्हा | Updated: July 27, 2022 18:18 IST

आईआरसीटी रेलवे भर्ती घोटाला मामले में 18 मई को सीबीआई ने लालू यादव, राबड़ी देवी, मीसा भारती और हेमा यादव समेत अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

Open in App
ठळक मुद्देहृदयानंद चौधरी को पूर्व मध्य रेलवे, हाजीपुर में साल 2005 में ही नौकरी मिल गई थी.भोला यादव पर सीबीआई की दबिश के बाद लालू परिवार ही नहीं बल्कि पूरे राजद में बेचैनी है.मई में एक साथ 17 ठिकानों पर छापेमारी की गई थी.

पटनाः आईआरसीटीसी घोटाले से जुडे़ मामले में सीबीआई ने भोला यादव के साथ-साथ को बाद हृदयानंद चौधरी को भी गिरफ्तार कर लिया है. हृदयानंद चौधरी को सीबीआई ने पटना में गिरफ्तार कर दिल्ली ले गई. लालू यादव की बेटी हेमा यादव को मुंहबोली बहन बता कर सुर्खियों में आने वाले हृदयानंद चौधरी फिलहाल पटना के राजेंद्र नगर टर्मिनल पर तैनात हैं.

हृदयानंद चौधरी की गिरफ्तारी के बाद अब लालू यादव की बेटी हेमा यादव पर भी जांच की तलवार लटक रही है. दरअसल, हृदयानंद चौधरी ने हेमा यादव को अपनी भावनात्मक बहन बताकर उन्हें जमीन गिफ्ट की थी. बताया जाता है कि आईआरसीटी रेलवे भर्ती घोटाला मामले में 18 मई को सीबीआई ने लालू यादव, राबड़ी देवी, मीसा भारती और हेमा यादव समेत अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

लालू यादव की बेटी हेमा यादव को अपनी भावनात्मक बहन बताकर उन्हें जमीन गिफ्ट की थी. दरअसल, मई 2022 को सीबीआई की चार सदस्‍यीय टीम को पूछताछ के दौरान हृदयानंद चौधरी के बड़े भाई देवेंद्र चौधरी ने कहा था कि हेमा यादव को अपनी भावनात्मक बहन बताकर उन्हें जमीन गिफ्ट की थी.

सीबीआई द्वारा दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि ब्रजनंदन राय ने महुआबाग की अपनी 3375 वर्गफुट जमीन 29 मार्च 2008 को गोपालगंज निवासी हृदयानंद चौधरी को 4.21 लाख लेकर ट्रांसफर की. बाद में यह जमीन हृदयानंद चौधरी ने लालू यादव की बेटी हेमा यादव के नाम कर दी. जमीन जब तोहफे में दी गई थी, उस वक्त सर्किल रेट 62.10 लाख रुपये था.

हृदयानंद चौधरी को पूर्व मध्य रेलवे, हाजीपुर में साल 2005 में ही नौकरी मिल गई थी. इसबीच, दो दशकों से लालू परिवार के सबसे खास माने जाने वाले भोला यादव पर सीबीआई की दबिश के बाद लालू परिवार ही नहीं बल्कि पूरे राजद में बेचैनी है.

सियासी हलके में चर्चा ये है कि लालू परिवार के हनुमान कहे जाने वाले भोला यादव ने अगर सीबीआई के सामने राज उगल दिया तो लालू प्रसाद यादव के साथ साथ तेजस्वी यादव को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है. सूत्रों के मुताबिक पिछले ढाई दशक से लालू परिवार का सारा राज भोला यादव के सीने में दफन है.

लालू परिवार के हर ट्रांसजैक्शन में भोला यादव की भूमिका रही है. 20 साल से भी ज्यादा समय तक वे लालू यादव के साथ साये की तरह रहे हैं. लिहाजा उन्हें हर उस बात की जानकारी है जिसे सीबीआई जानना चाहती है. बता दें कि इसी साल मई में एक साथ 17 ठिकानों पर छापेमारी की गई थी. सीबीआई द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकी में वैसे लोगों को भी नामजद किया गया है. जिन्होंने लालू परिवार को जमीन देकर नौकरी पाई है. जमीन किसने और कितनी दी इसका भी जिक्र प्राथमिकी में किया गया है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीलालू प्रसाद यादवराबड़ी देवीबिहारपटनासीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए