लाइव न्यूज़ :

Lalitpur Police: मेरी बात मान लो नहीं तो?, 10 साल की बेटी को रस्सी से बांधकर और उल्टा लटकाकर पिटाई, 45 वर्षीय पिता गोविंद दास रायकवार अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 12, 2024 11:18 IST

Lalitpur Police: बान थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) राजा दिनेश सिंह ने बताया कि धमना गांव में 10 साल की बच्ची के पैर रस्सी से बांधने और उल्टा लटकाकर पिटाई करने की घटना सात अक्टूबर की है।

Open in App
ठळक मुद्देघटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार किया। किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया था, जिसका संज्ञान लिया गया।महेंद्र सिंह की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी पिता गोविंद दास रायकवार (45) को गिरफ्तार किया गया।

Lalitpur Police: उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में बान थाना क्षेत्र स्थित धमना गांव में 10 साल की लड़की को रस्सी से बांधकर एवं उल्टा लटकाकर पिटाई करने वाले आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने यह जानकारी शनिवार को दी। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार किया। बान थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) राजा दिनेश सिंह ने बताया कि धमना गांव में 10 साल की बच्ची के पैर रस्सी से बांधने और उल्टा लटकाकर पिटाई करने की घटना सात अक्टूबर की है।

उन्होंने बताया कि किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया था, जिसका संज्ञान लिया गया। उन्होंने बताया कि थाने में तैनात उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी पिता गोविंद दास रायकवार (45) को गिरफ्तार किया गया।

सिंह के अनुसार, आरोपी पिता को शुक्रवार को संबंधित अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। अधिकारी ने बताया कि पुलिस की पूछताछ में रायकवार ने बताया कि मामूली सी बात न मानने पर उसने बेटी के साथ मारपीट की थी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीPoliceउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला