लाइव न्यूज़ :

आयकर अधिकारी बनकर आए अपराधियों ने 25 लाख रुपये नकद और 10 लाख के जेवरात लेकर फरार, दो महिला सहित सात ने दिया अंजाम

By एस पी सिन्हा | Updated: January 31, 2022 19:47 IST

बिहार में लखीसराय जिले के कबैया थाना क्षेत्र मामला है. स्कॉर्पियो पर सवार होकर दो महिला सहित सात की संख्या में बदमाश फर्जी आयकर अधिकारी बन बालू कारोबारी संजय कुमार सिंह के घर पर पहुंचे.

Open in App
ठळक मुद्देकवैया थानाध्यक्ष राजीव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच जांच प्रारंभ कर दी है.फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पुलिस संजय सिंह के घर पर लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है.

पटनाः बिहार में लखीसराय जिले के कबैया थाना क्षेत्र में एक अनूठी लूट की वारदात को अंजाम दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस लूट के लिए फर्जी आयकर अधिकारी बनकर अपराधियों ने बालू ठेकेदार को करीब 35 लाख रुपये का चूना लगाया है.

 

घटना शहर के जमुई मोड के समीप की बताई जा रही है. फर्जी आयकर अधिकारी बनकर आए अपराधियों ने दिनदहाड़े 25 लाख रुपये नकद और 10 लाख रुपये के जेवरात लेकर फरार हो गये. घटना के संबंध में बताया जाता है कि स्कॉर्पियो पर सवार होकर दो महिला सहित सात की संख्या में बदमाश फर्जी आयकर अधिकारी बन बालू कारोबारी संजय कुमार सिंह के घर पर पहुंचे.

बालू कारोबारी उस घटना के वक्त घर पर नहीं थे. घर में प्रवेश करते ही अपराधियों ने अपने आप को आयकर अधिकारी बताते हुए घर में मौजूद सभी सदस्यों का मोबाइल अपने कब्जे में लेकर बंद दिया. अपराधियों ने घर के सभी दरवाजे व खिड़की को बंद कर संजय सिंह की पत्नी से आलमीरा की चाबी मांगी.

जिसके बाद आलमीरा खोल उसमें रखे 25 लाख रुपये नगद सहित दस लाख रुपये के जेवरात को अपने कब्जे में ले लिया. घर के अन्य जगहों की भी बदमाशों के द्वारा तलाशी ली गई. जब सारे सामानों को लेकर बदमाश निकलने लगे तो संजय सिंह की पत्नी के द्वारा सामान ले जाने को लेकर सवाल पूछे जाने पर अपराधियों ने कहा कि वे इनकम टैक्स ऑफिस आकर मिलें.

वहीं सारे रुपये व सामानों की गिनती की जायेगी और उनके पति के आय से मिलान किया जायेगा. घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी आराम से पुन: स्कॉर्पियो में सवार हो निकल गये.अपराधियों के जाने के बाद सूचना मिलते ही जब संजय सिंह अपने घर पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि घर में इनकम टैक्स अधिकारियों की टीम आई थी और घर से रुपये व जेवरात लेकर चले गये हैं.

उन्हें इनकम टैक्स ऑफिस बुलाया गया है. जिसके बाद जब संजय सिंह इनकम टैक्स ऑफिस पहुंचे तो वहां से इस तरह की किसी भी तरह की छापेमारी के बारे में अनभिज्ञता जताये जाने पर वे सारा माजरा समझ गये. इसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी कवैया थाना की पुलिस को दी. जिसके बाद कवैया थानाध्यक्ष राजीव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच जांच प्रारंभ कर दी है.

फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पुलिस संजय सिंह के घर पर लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है, जिसमें यह स्पष्ट दिख रहा है कि एक स्कॉर्पियो बीआर 09 पीए 0918 से सभी बदमाश सूट बूट में उतरकर घर में प्रवेश कर रहे हैं तथा घटना को अंजाम देकर वापस निकल रहे हैं. कवैया थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. बदमाशों के बारे में पता लगाया जा रहा है तथा उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिया गया है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए