लाइव न्यूज़ :

जिम के भीतर 17 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक बलात्कार, नाबालिग समेत दो अरेस्ट, घटना का वीडियो बनाया और दी धमकी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 23, 2022 17:29 IST

पुलिस उपाधीक्षक एसएन तिवारी ने बताया कि व्यक्ति ने सिंगाही थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया था कि पड़ोसी राहुल और नाबालिग दोस्त 18 नवंबर की रात उसकी 17 वर्षीय बेटी को एक जिम के अंदर ले गये और उसके साथ बलात्कार किया।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल और उसके साथी ने घटना का वीडियो बना लिया।गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की जांच की जा रही है।आरोपियों के खिलाफ सामूहिक बलात्कार और पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धारा में मामला दर्ज किया।

लखीमपुर खीरीः पुलिस ने एक जिम के भीतर किशोरी के साथ सामूहिक बलात्कार करने के आरोप में मंगलवार को एक नाबालिग लड़के समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस उपाधीक्षक एस. एन. तिवारी ने यहां बताया कि पिछले रविवार को एक व्यक्ति ने सिंगाही थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया था कि पड़ोसी राहुल और उसका नाबालिग दोस्त 18 नवंबर की रात उसकी 17 वर्षीय बेटी को एक जिम के अंदर ले गये और उसके साथ बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि तहरीर के अनुसार, राहुल और उसके साथी ने घटना का वीडियो बना लिया।

पीड़िता को धमकी दिया कि इस बारे में किसी को कुछ बताने पर वे वीडियो वायरल कर देंगे। तिवारी ने बताया कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ सामूहिक बलात्कार और पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धारा में मामला दर्ज कर दोनों को आज गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की जांच की जा रही है।

चलती कार में युवती से दुष्कर्म के मामले में अदालत ने आरोपी को पुलिस हिरासत में भेजा

कोच्चि की एक स्थानीय अदालत ने मंगलवार को कोच्चि में हाल में एक चलती कार में पेशे से मॉडल 19 वर्षीय युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में सभी चार आरोपियों को पांच दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया। अदालत ने कोडंगलूर निवासी तीन आरोपियों विवेक (26), सुधीप (34), निथिन (35) समेत राजस्थान निवासी आरोपी महिला डिंपल लांबा (21) को पांच दिनों की पुलिस हिरासत में भेजा।

पुलिस ने कहा कि होटल के पार्किंग क्षेत्र में पीड़ित युवती से दुष्कर्म किया गया जहां वह एक पार्टी में शामिल हुई थी। पुलिस के मुताबिक इसके बाद आरोपियों ने उसे अपने वाहन में बिठाया और यात्रा के दौरान उससे दुष्कर्म किया। पुलिस ने शुक्रवार रात को आरोपियों को हिरासत में लेने के बाद कहा कि पीड़िता शहर के काकानाड इलाके में ठहरी हुई थी।

लेकिन उसकी दोस्त लांबा ने उसे एक डीजे पार्टी में बुलाया और उसे आरोपियों से मिलवाया। पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात एक बार में युवती के शराब पीने के बाद अरोपियों ने उसे अपने वाहन में बिठाया था। यह मामला तब प्रकाश में आया जब उस निजी अस्पताल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जहां उसे उसके दोस्त ने शुक्रवार तड़के भर्ती कराया था।  

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशरेपयूपी क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली