लाइव न्यूज़ :

Kushinagar Police: निजी अस्पताल ने बंधक बनाया?, पैसा जमा करो और पत्नी और नवजात को ले जाओ, छुट्टी कराने के लिए 3 साल का बेटा बेचा?, बिचौलिया अमरेश यादव समेत 5 अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 8, 2024 06:14 IST

Kushinagar Police: गिरफ्तार किए गए लोगों में बच्चा गोद लेने वाले दंपति- भोला यादव और उसकी पत्नी कलावती, एक फर्जी डाक्टर तारा कुशवाहा और अस्पताल में कार्यरत कर्मी सुगंती शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देतीन साल का बेटा कथित तौर पर ‘बेचने’ के लिए मजबूर होना पड़ा।फीस भरने में असमर्थ रहने पर जच्चा-बच्चा को अस्पताल से नहीं जाने दिया गया।कुछ हजार रुपये में अपने बेटे को बेचने के लिए राजी हो गया

Kushinagar Police: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में एक व्यक्ति को निजी अस्पताल में भर्ती अपनी पत्नी और नवजात शिशु की छुट्टी कराने के लिए अपना तीन साल का बेटा कथित तौर पर ‘बेचने’ के लिए मजबूर होना पड़ा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। आर्थिक तंगी के चलते हताशा में किए गए इस कार्य की आलोचना होने पर स्थानीय प्रशासन तुरंत हरकत में आया। पुलिस के मुताबिक, बरवा पट्टी निवासी हरीश पटेल ने अपनी पत्नी का सामान्य प्रसव कराने के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। हालांकि, अस्पताल की फीस भरने में असमर्थ रहने पर जच्चा-बच्चा को अस्पताल से नहीं जाने दिया गया।

इससे निराश होकर बच्चे का पिता शुक्रवार को बच्चा गोद लेने की एक फर्जी समझौते के तहत महज कुछ हजार रुपये में अपने बेटे को बेचने के लिए राजी हो गया। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि इस घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने जांच शुरू की और इस अपराध में शामिल बिचौलिया अमरेश यादव समेत पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए लोगों में बच्चा गोद लेने वाले दंपति- भोला यादव और उसकी पत्नी कलावती, एक फर्जी डाक्टर तारा कुशवाहा और अस्पताल में कार्यरत कर्मी सुगंती शामिल हैं।

इस घटना पर कार्रवाई करने में कथित रूप से विफल रहने वाले एक पुलिस कांस्टेबल को लाइन हाजिर किया गया है। मिश्रा ने बताया, “बच्चे को सुरक्षित बरामद कर उसके माता पिता को सौंप दिया गया है।” स्थानीय लोगों के मुताबिक, हरीश पटेल दैनिक श्रमिक है और नवजात शिशु उसकी छठी संतान है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारup news
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला