लाइव न्यूज़ :

सुबह 7.30 बजे गई शाम तक वापस नहीं लौटी, गर्दन और शरीर पर कई जगह धारदार हथियार से हमला कर नाबालिग छात्रा की हत्या

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 17, 2025 16:13 IST

पुलिस के अनुसार रामकोला थाना क्षेत्र के कठबरवा गांव निवासी सरवन की नाबालिग बेटी संजना (16) जनता इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की छात्रा थी।

Open in App
ठळक मुद्देमामले में पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है। वापस नहीं लौटी तो देर रात तक परिजन तलाश करते रहे।गांव के बाहर पुलिया के नीचे देखकर पुलिस को सूचना दी।

कुशीनगरः उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रामकोला थाना क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने गई हाईस्कूल की एक नाबालिग छात्रा की धारदार हथियार से कथित तौर पर हत्या कर दी गयी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी । पुलिस ने बताया कि मामले में एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि मामले में पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है। 

पुलिस के अनुसार रामकोला थाना क्षेत्र के कठबरवा गांव निवासी सरवन की नाबालिग बेटी संजना (16) जनता इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की छात्रा थी। उन्होंने कहा कि वह झंडारोहण में शामिल होने के लिए सुबह करीब 7.30 बजे घर से निकली और शाम तक वापस नहीं लौटी तो देर रात तक परिजन उसकी तलाश करते रहे।

उन्होंने बताया कि पिता ने शनिवार को कॉलेज पहुंचकर बेटी के बारे में जानकारी ली तो बताया गया कि स्वतंत्रता दिवस के दिन आने वालों की हाजिरी नहीं लगती है और यह बताना मुश्किल होगा कि वह कॉलेज आई थी या नहीं। इसबीच शनिवार को दिन में करीब चार बजे लोगों ने एक लाश मोरवन गांव के बाहर पुलिया के नीचे देखकर पुलिस को सूचना दी।

उसके गर्दन और शरीर पर कई जगह धारदार हथियार से चोट के निशान थे। पुलिस ने मौके पर किशोरी की लाश की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन पता नहीं चला तो उसे शवगृह भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष राज प्रकाश सिंह ने बताया कि आरोप के आधार पर एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा