लाइव न्यूज़ :

शिमला रेप केस: सीबीआई ने सुलझाया कोटखाई दुष्कर्म मामला, डीएनए द्वारा पकड़ा गया आरोपी

By भाषा | Updated: April 26, 2018 05:46 IST

सीबीआई के इस कदम से उन पांच लोगों के परिवारों को राहत मिलेगी जिन्हें राज्य पुलिस ने विगत में गिरफ्तार किया था।

Open in App

नई दिल्ली, 26 अप्रैल: सीबीआई ने शिमला के कोटखाई इलाके में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म और हत्या के नौ महीने पुराने मामले को सुलझाते हुए 25 वर्षीय एक लकड़हारे को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि पीड़ित के शव तथा घटनास्थल से बरामद अनुवांशिक सामग्री से डीएनए के मिलान होने के बाद लकड़हारे को गिरफ्तार किया गया।

सीबीआई के इस कदम से उन पांच लोगों के परिवारों को राहत मिलेगी जिन्हें राज्य पुलिस ने विगत में गिरफ्तार किया था। सीबीआई को उन लोगों के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला। पिछले साल जुलाई में कोटखाई के जंगलों में लड़की का शव बरामद होने के बाद चुनावी प्रदेश में राजनीति गरमा गयी थी और उस समय की कांग्रेस सरकार के खिलाफ यह एक बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन गया था।

सीबीआई की 40 सदस्यीय टीम अपराध स्थल के आसपास करीब नौ महीने तक पूरी गोपनीयता के साथ स्थानीय लोगों से सबूत एकत्र करने में जुटी रही। सीबीआई ने हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के आदेश पर 22 जुलाई 2017 को इस मामले की जांच का जिम्मा संभाला था। सीबीआई प्रवक्ता अभिषेक दयाल ने यहां कहा, 'एजेंसी के निदेशक पहले दिन से मामले में जांच पर नजर रख रहे हैं। उन्होंने एक संवेदनशील और मुश्किल मामले को सुलझाने के लिए जांच दल और सीबीआई के सीएफएसएल के फारेंसिक विशेषज्ञों के कार्य पर संतोष व्यक्त किया।'

उन्होंने कहा कि सीबीआई ने राज्य पुलिस द्वारा गिरफ्तार पांच लोगों की जांच के बाद उनकी संलिप्तता से इंकार करते हुए नए सिरे से पड़ताल शुरू की थी। उन्होंने बताया कि एजेंसी ने कई मोर्चों पर काम किया। कुछ टीमों ने स्थानीय लोगों के साथ घनिष्ठता बनाने की दिशा में काम किया। कुछ टीमों ने आसपास के क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया। सीबीआई अधिकारियों ने एक हजार से ज्यादा लोगों से बातचीत की और 400 से ज्यादा लोगों के बयान रिकार्ड किए। आरोपी अनिल कुमार को आज शिमला में एक अदालत में पेश किया गया जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। 

टॅग्स :रेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण