Kota Gang Rape News: मध्य प्रदेश की 40 वर्षीय दिहाड़ी मजदूर महिला के साथ सामूहिक रेप, रात में 5 लोगों ने घेरा और किया दुष्कर्म, फिर अपने 3 दोस्त को बुलाकर...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: April 8, 2024 06:07 PM2024-04-08T18:07:36+5:302024-04-08T18:10:20+5:30

Kota Gang Rape News: पुलिस ने कहा कि महिला घर लौट रही थी, तभी रात करीब साढ़े आठ बजे तीन-चार लोगों ने उसको घेर लिया।

Kota Gang Rape News 40-year old daily wage labor woman from MP gang-raped 5 people surrounded and raped her night, then called her 3 friends | Kota Gang Rape News: मध्य प्रदेश की 40 वर्षीय दिहाड़ी मजदूर महिला के साथ सामूहिक रेप, रात में 5 लोगों ने घेरा और किया दुष्कर्म, फिर अपने 3 दोस्त को बुलाकर...

सांकेतिक फोटो

Highlightsविद्युत उपकेंद्र के पास एक सुनसान जगह पर ले गए।बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। पति मध्य प्रदेश में अपने पैतृक गांव में था।

Kota Gang Rape News: राजस्थान के कोटा के रेलवे कॉलोनी इलाके में मध्य प्रदेश की 40 वर्षीय एक महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दिहाड़ी मजदूर महिला के साथ शुक्रवार देर रात सात से आठ लोगों ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने शनिवार को मामला दर्ज किया और अगले दिन सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी अब भी फरार है। पुलिस ने कहा कि महिला घर लौट रही थी, तभी रात करीब साढ़े आठ बजे तीन-चार लोगों ने उसको घेर लिया।

उन्होंने बताया कि वे उसे विद्युत उपकेंद्र के पास एक सुनसान जगह पर ले गए जहां उन्होंने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि इसके बाद आरोपियों ने तीन-चार दोस्तों को बुलाया और उन्होंने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि जिस रात महिला के साथ दुष्कर्म हुआ, उस रात उसका पति मध्य प्रदेश में अपने पैतृक गांव में था।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस क्षेत्राधिकारी पंकज यादव ने कहा कि आरोपियों की पहचान की गई है और सात को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि एक आरोपी अभी फरार है। उन्होंने बताया कि पीड़िता का बयान सोमवार को मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि आठ आरोपियों में से दो की आपराधिक पृष्ठभूमि है। 

Web Title: Kota Gang Rape News 40-year old daily wage labor woman from MP gang-raped 5 people surrounded and raped her night, then called her 3 friends

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे