लाइव न्यूज़ :

कोकीन के साथ पकड़ी गई भाजपा की युवा नेता पामेला गोस्वामी, पुलिस ने किया अरेस्ट, कार में ड्रग्स

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 20, 2021 15:10 IST

कोलकाता के न्यू अलीपुर पुलिस का कहना है कि कई दिन से भाजपा नेता पामेला गोस्वामी पर शक था। कोकीन लेनदेन करती थी।

Open in App
ठळक मुद्देकोकीन की कीमत बाजार में लाखों रुपये के आसपास है।भाजपा नेता प्रबीर कुमार डे भी इस मामले में शामिल है।पामेला भारतीय जनता युवा मोर्चा की पर्यवेक्षक और हुगली जिले की महासचिव है।

कोलकाताः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की युवा इकाई की नेता पामेला गोस्वामी को कार में कोकीन रखने के आरोप में कोलकाता पुलिस ने अरेस्ट किया है। 

पामेला और उसके सहयोगी प्रबीर कुमार डे को 100 ग्राम कोकीन के साथ गिरफ्तार किया गया। गोस्वामी के दोस्त प्रबीर कुमार डे को भी कोलकाता के न्यू अलीपुर इलाके में एनआर एवेन्यू से गिरफ्तार किया गया है। दोनों एक कार में सवार थे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पामेला को शुक्रवार को उनकी कार में उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वह कोकीन लेकर जा रही थी।

कार में एक सुरक्षाकर्मी भी मौजूद

पुलिस ने कहा कि वह अपने कार के अंदर कोकिन लेकर जा रही थी। पुलिस ने कहा कि जिस समय पामेला को गिरफ्तार किया गया उनकी कार में एक सुरक्षाकर्मी भी मौजूद था। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा को इस गिरफ्तारी से झटका लगा है।

कोकीन का लेनदेन करती थी

प्रबीर की गिरफ्तारी कोलकाता के अलीपुर इलाके के एनआर एवेन्यू से की गई है। पुलिस अधिकारियों को लंबे समय से पामेला पर ड्रग के लेनदेन में शामिल होने का शक था। पामेला अक्सर एक जगह रुकती थी, जहां वह कोकीन का लेनदेन करती थी।

पुलिस ने बैग की तलाशी ली

पुलिस काफी समय से पामेला की गतिविधियों पर नजर रख रही थी, जिसके बाद आज उन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कहा कि उसे पूर्व सूचना मिली कि वह अपनी कार में कोकीन ले जा रही है। कार रोकने पर पुलिस ने बैग की तलाशी ली। पामेला के बैग और कार से कोकीन बरामद की। पकड़ी गई कोकीन की कीमत बाजार में लाखों रुपये के आसपास है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

कल अदालत में पेश किया जाएगा

दोनों को कल अदालत में पेश किया जाएगा और पुलिस जांच के लिए आगे बढ़ने के लिए उनकी हिरासत की मांग करेगी। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, पुलिस को संदेह था कि पामेला मादक पदार्थों की खरीद में शामिल थी और कुछ समय से पुलिस उसकी हरकतों को देख रही थी। 

पुलिस का कहना है कि पामेला की ड्रग की लत के बारे में पहले से ही जानकारी थी। करीबी सहयोगी और भाजपा नेता प्रबीर कुमार डे भी इस मामले में शामिल है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। बंगाल में इस साल विधानसभा चुनाव है। पामेला भारतीय जनता युवा मोर्चा की पर्यवेक्षक और हुगली जिले की महासचिव है।

अधिकारी ने कहा कि सूचना के आधार पर न्यू अलीपुर थाना पुलिस ने गोस्वामी को उस समय गिरफ्तार किया, जब वह अपनी कार खड़ी करने जा रही थी। अधिकारी ने कहा, ‘‘ गोस्वामी कुछ समय से मादक पदार्थ की तस्करी में संलिप्त थी। आज, हमें सूचना मिली कि वह अपने सहयोगी प्रबीर के साथ खरीददार को मादक पदार्थ की आपूर्ति करने आ रही हैं।’’

उन्होंने कहा कि आठ वाहनों में सवार पुलिस दलों ने गोस्वामी की कार को घेरकर उन्हें गिरफ्तार किया। अधिकारी ने कहा, ‘‘ इस मामले में जांच जारी है। हम इस बात का पता लगाने में जुटे हैं कि कहीं वह किसी मादक पदार्थ गिरोह का हिस्सा तो नहीं है?’’ इस बीच, भाजपा ने कहा है कि मादक पदार्थ बरामद करने के मामले में पुलिस की भूमिका संदिग्ध है। हालांकि, यदि गोस्वामी गलत हैं तो कानून को अपना काम करना चाहिए।

भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी ने कहा, ‘‘ पूर्व में हमने देखा है कि राज्य पुलिस ने शस्त्र मामलों में कई भाजपा कार्यकर्ताओं का नाम शामिल कर दिया। इस मामले के बारे में मुझे बहुत अधिक जानकारी नहीं मिल पाई है इसलिए मैं अभी ज्यादा कुछ बताने की स्थिति में नहीं हूं।’’

इस बीच, राज्य की मंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस की वरिष्ठ नेता चंद्रिमा भट्टाचार्य ने भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि यह शर्म की बात है कि पार्टी की महिलाएं तक इस तरह के गैर-कानूनी मामलों में संलिप्त पाई गईं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीभारतीय जनता पार्टीपश्चिम बंगालकोलकाता
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए