लाइव न्यूज़ :

Kolkata doctor rape-murder case: आरोपी संजय रॉय अपनी पूर्व पत्नी को पीटता था, गर्भपात भी कराया, सास ने किए कई खुलासे, फांसी की मांग की

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: August 20, 2024 12:34 IST

Kolkata doctor rape-murder case: 31 वर्षीय प्रशिक्षु पीजी डॉक्टर के बलात्कार और हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार आरोपी संजय रॉय की सास ने भी उसके लिए फांसी की मांग की है। संजय रॉय की सास ने कई ऐसे खुलासे किए हैं जिससे पता चलता है कि आरोपी पाशविक मानसिकता का था।

Open in App
ठळक मुद्देउसकी सास ने कहा है कि आरोपी संजय रॉय अपनी पूर्व पत्नी को पीटता थासास ने ये आरोप भी लगाया कि संजय ने अपनी 3 महीने की गर्भवती पत्नी को पीटा मांग की कि संजय को उसके अपराध के लिए फांसी दी जाए

Kolkata doctor rape-murder case: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में  31 वर्षीय प्रशिक्षु पीजी डॉक्टर के बलात्कार और हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार आरोपी संजय रॉय की सास ने भी उसके लिए फांसी की मांग की है। संजय रॉय की सास ने कई ऐसे खुलासे किए हैं जिससे पता चलता है कि आरोपी पाशविक मानसिकता का था।

उसकी सास ने कहा है कि आरोपी संजय रॉय अपनी पूर्व पत्नी को पीटता था। सास ने ये आरोप भी लगाया कि  संजय ने अपनी 3 महीने की गर्भवती पत्नी को पीटा और उसका गर्भपात करवा दिया। उन्होंने मांग की कि संजय को उसके अपराध के लिए फांसी दी जाए। 

एएनआई से बात करते हुए संजय की सास ने कहा, "मेरे और उसके बीच संबंध बहुत तनावपूर्ण थे...उनकी शादी को 2 साल हो गए थे...मेरी बेटी से उसकी शादी उसकी दूसरी शादी थी...शुरू में 6 महीने तक सब कुछ ठीक रहा। जब वह 3 महीने की गर्भवती थी, तो उसने गर्भपात करवा दिया। उसने उसकी पिटाई की, इसके लिए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। इसके बाद, मेरी बेटी बीमार रहने लगी, मैंने उसकी दवाओं का सारा खर्च उठाया...संजय अच्छा नहीं था।"

उन्होंने आगे कहा कि उसे फाँसी दो या जो चाहो करो। मैं अपराध के बारे में कुछ नहीं बोलूँगी। वह अकेले ऐसा नहीं कर सकता। उसके पास अकेले ऐसा करने की क्षमता नहीं है। कोलकाता के आरजी कार कांड के आरोपी संजय रॉय की कई शादियाँ असफल रहीं। पुलिस को उसके मोबाइल फोन पर पोर्न भी मिला। पुलिस कल्याण बोर्ड में नागरिक स्वयंसेवक के रूप में अपनी भूमिका के कारण संजय को अस्पताल के कई विभागों तक आसानी से पहुँच थी। इस मामले में उसकी गतिविधियाँ काफी संदिग्ध पाए जाने के बाद उसे गिरफ़्तार कर लिया गया था। सूत्रों ने यह भी बताया कि संजय का अस्पताल में महिलाओं के साथ अनुचित व्यवहार करने का इतिहास रहा है।

बता दें कि उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को कहा कि उसने कोलकाता में आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में परास्नातक चिकित्सक के बलात्कार और हत्या मामले में स्वत: संज्ञान लिया है क्योंकि यह पूरे भारत में चिकित्सकों की सुरक्षा के संबंध में व्यवस्थागत मुद्दे को उठाता है। भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि अगर महिलाएं काम पर नहीं जा पा रही हैं और काम करने की स्थितियां सुरक्षित नहीं हैं तो हम उन्हें समानता से वंचित कर रहे हैं। 

टॅग्स :रेपहत्याकोलकातापश्चिम बंगालसीबीआईसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट