लाइव न्यूज़ :

बुराड़ी केस: 26 जून को ही लिख दी गई थी 11 मौतों की स्क्रिप्ट, जानें किन सवालों को खोज रही पुलिस

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 3, 2018 09:19 IST

फोरेंसिक लैब की टीम को एक-एक शव का परीक्षण कर साक्ष्य जुटाने में फोरेंसिक टीम कर्मियों व अधिकारियों के पसीने छूट गए। वहीं, कहा जा रहा है कि परिवार मानसिक अवसाद से पीड़ित होने के कारण ऐसा होता है।

Open in App

नई दिल्ली, 3 जुलाई:  दिल्ली के बुराड़ी इलाके में 30 जून और 1 जुलाई की रात को एक ही परिवार के 11 लोगों की मौत ने हर किसी को हिलाकर रख दिया है। मौत के 24 घंटे से ज्यादा समय बाद भी मौत की गुत्थी पुलिस सुलझा नहीं पाई है। घर में मिली डायरी के बाद से इस मौत के पीछे अंधविश्वास और मोक्ष की बात कही जा रही है।अब क्राइम ब्रांच उस बाबा की तलाश में जुट गई है जिसके चंगुल में पूरा परिवार फंसा हुआ था। 

पुलिस को जांच में मिली एक डायरी में लिखा है कि मोक्ष प्राप्त करना है तो जीवन को त्यागना होगा। जीवन को त्यागने के लिए मौत को गले लगाना होगा। मौत को गले लगाने में कष्ट होगा। 

बुराड़ी कांड: परिवार को मोक्ष के लिए उकसाने वाले बाबा की तलाश में जुटी क्राइम ब्रांच!

पहले से ही आत्महत्या की थी तैयारी

दैनिक जागरण की खबर के अनुसार डायरी में अंतिम लेथ 26 जून को लिखा गया है जिसके मुताबिक अगर हमें 30 जून को परमात्मा से मिलना है तो हम सब हाथ पांव, मुंह पूरी तरह बांधेंगे ताकि किसी की सुन न सकें। कष्ट से छुटकारा पाना है तो आंखें बंद करनी होंगी। इससे साफ हो जाता है कि परिवार के लोगों ने आत्महत्या की प्लानिंग पहले से ही कर ली थी।

किसने लिखी मोक्ष की बातें

घर से दो ऐसी डायरी मिली हैं जिसमें मो मोक्ष, खुदकुशी, रहस्य, अनुष्ठान जैसी बातें लिखी हैं। अब क्राइम ब्रांच इस बात की जां कर रही है कि ये सब किने विखा है कि किसकी लिखावट है म

जानकारी प्राप्त करने की कोशिश

मृतकों में एक लड़की जिसका नाम प्रियंका बताया जा रहा है, उसकी हाल ही में सगाई हुई थी। अब इस बात की भी पुलिस जांच कर रही है कि उसकी शादी कहां से तय हुई थी। मृतक परिवार के घर के बाहर सीसीटीवी नहीं लगा है जिस कारण से अब पुलिस आसपास के घरों में लगे कैमरों को भी खंगाल रही है। कहा जा रहा है कि कोई एक शख्स रात 10: 40 बजे खाना देने घर पर आया था,उससे भी पूछताछ की जाएगी। यह भी कहा जा रहा है कि घर में जबरन घुसे जाने की बात सामने नहीं आई है।

 नहीं मिल रहे सबूत

 फोरेंसिक लैब की टीम को एक-एक शव का परीक्षण कर साक्ष्य जुटाने में फोरेंसिक टीम कर्मियों व अधिकारियों के पसीने छूट गए। वहीं, कहा जा रहा है कि परिवार मानसिक अवसाद से पीड़ित होने के कारण ऐसा होता है। गरीबी व आर्थिक परेशानी इसका कारण होता है, लेकिन एक साथ इतने लोगों की मौत की घटना बहुत दुर्लभ है।

बुराड़ी मौत मामलाः पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई अहम खुलासे लेकिन अभी भी अनसुलझे हैं ये 11 सवाल!

अहम सवालों के जवाब में जुटी पुलिस

1- आखिर परिवार के हर एक सदस्य की सोच मोक्ष के लिए एक जैसी कैसे हो सकती है और सभी एक ही तरीके से एक ही जगह कैसे आत्महत्या कर सकते हैं।2-फोरेंसिक टीम ने मौके पर शवों का हर एंगिल से न सिर्फ माप लिया, बल्कि फोटोग्राफी भी कराई। टीम खुदखुशी करने वालों की दूरी को माप रही है।3- मृतकों के पैर जमीन से कितने ऊपर थे और उन्होंने हाथ कैसे बांधें। इतना ही नहीं, अगर घटना खुदकशी की है तो क्या एक साथ नौ लोग इस तरह से खुदकशी कर सकते हैं या नहीं?4- वहीं बरामदे में मिले 10 शवों में से दो के हाथ खुले मिले हैं, जबकि आठ के हाथ बंधे मिले। इस पहलू पर भी टीम जांच कर रही है।5-पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह साफ हो सकेगा कि क्या सभी मृतकों की मौत एक ही समय पर हुई है या फिर अलग-अलग। एक-दूसरे की मौत के समय में कितना अंतर है।

टॅग्स :क्राइमदिल्लीक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी