लाइव न्यूज़ :

5 रुपये की बीड़ी उधार ना देने पर दो भाईयों ने दोस्त को उतारा मौत के घाट

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 24, 2018 09:01 IST

राजधानी दिल्ली के नजफगढ़ में कहासुनी में 21 साल के लड़के की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई है। 21 साल के गौरव की हत्या उधार बीड़ी का बंडल देने से मना करने पर कर दी गई है।

Open in App

नई दिल्ली, 24 अगस्त: राजधानी दिल्ली के नजफगढ़ में कहासुनी में 21 साल के लड़के की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई है। 21 साल के गौरव की हत्या उधार बीड़ी का बंडल देने से मना करने पर कर दी गई है। 

खबर के अनुसार पुलिस ने गौरव के हत्यारों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, पुलिस का इस मामले पर कहना है कि जो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं वह मृतक के रिश्तेदार हैं। ये  घटना नजफगढ़ इलाके में झुग्गी लाल स्टेडियम के समीप हुई।

 यहां एक महिला परचून की दुकान चलाती है। गुरुवार(23 अगस्त) को महिला अपनी इसी दुकान पर बैठी हुई थी। इस दौरान राहुल और कुणाल नाम के दो युवक वहां आकर 5 रुपए की उधार बीड़ी मांगने गए। इस पर महिला ने उधार देने मना कर दिया । 

साथ ही महिला ने पुराने उधार को चुकाने की बात भी कही। लेकिन दोनों लड़के महिला के बहस करने लगे और कहासुनी शुरू हो गई। इसी बीच बात जब बढ़ने लगी तो महिला के बेटे गौरव ने बाहर आकर युवकों का विरोध किया और उनसे कहासुनी करने लगा। कहा जा रहा है कि इसी बीच कुणाल और राहुल और गौरव को चाकू घोप दिया। 

दोनों घटना को अंजाम देकर घटनास्थल से फरार हो गए। घटना के पास आस पास के लोग गौरव को अस्पताल ले गए। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और इसके बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। 

टॅग्स :हत्याकांडदिल्लीक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना