लाइव न्यूज़ :

ख्याला डबल मर्डर केस में आरोपी गिरफ्तार, अपनी ही बेटी का यौन शोषण करता था आरोपी

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 18, 2019 13:35 IST

दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबकि, आरोपी की पहचान मोहम्मद आजाज के तौर पर हुई है। उसने परिवार के सदस्यों पर कई बार चाकू से वार किया और मौके से फरार हो गया। था। पुलिस के मुताबिक उसपर पहले से छोटे-मोटे आपराधिक रिकॉर्ड है। 

Open in App

देश की राजधानी नई दिल्ली में पश्चिम दिल्ली के ख्याला में पड़ोसी के साथ हुए मामूली झगड़ा में एक महिला की मौत हुई थी। बुधवार को हुए इस घटना में महिला की कथित रूप से चाकू घोंपकर हत्या कर दी जबकि उसके पति और एक नाबालिग बेटे को गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। अब अस्पताल में मृतका के पति ने भी दम तोड़ लिया है। पुलिस ने 43 वर्षीय आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। 

अस्पताल में नाबालिग बेटे की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। इधर आरोपी की 20 वर्षीय शादीशुदा बेटी ने अपने पिता पर ही यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस के सामने बेटी ने आरोपी के बारे में कई खुलासे किए हैं। बेटी ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसका यौन शोषण भी किया था, जब वो नाबालिग थी। 

पुलिस के मुताबिक आरोपी खुद अपनी ही बेटी का कई वर्षो से यौन शोषण कर रहा था। जिसको लेकर उसकी बेटी ने तकरीबन दो वर्ष पहले नाबालिग उम्र में ही अपने पिता के ही खिलाफ पुलिस के पास शिकायत दी थी। लेकिन तब कोई भी एक्शन नहीं लिया गया था।  लेकिन बृहस्पतिवार को दम्पत्ति के दोहरे हत्याकांड के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अन्य धाराओं के अलावा उसकी बेटी की दो वर्ष पहले की शिकायत पर पॉक्सो एक्ट के तहत भी मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी पत्नी और बेटी से अलग रहता है। 

डीसीपी ने बताया कि बेटी ने कहा है कि वो भी डरी हुई है कि कहीं आरोपी उसकी भी हत्या ना करवा दे। 

स्थानीय निवासियों का कहना है कि आदमी नियमित रूप से पड़ोस की महिलाओं को परेशान किया करता था। मृतक दंपति की जीवित बेटी खुश्बू ने कहा, "वह अक्सर अपने अंडरगारमेंट्स में महिलाओं के सामने रखता था।

पुलिस के मुताबिक ये पूरा झगड़ा ख्याला में पानी की बोतल गिरने को लेकर शुरू हुई थी। बुधवार शाम को ख्याला के गली में जो कत्लेआम हुआ, उसे देख-सुनकर हर कोई हैरान हो गया था। आरोपी ने पहले अपने पड़ोसी सुनीता की हत्या कर दी और फिर छुरे के हमले में घायल सुनीता का पति वीरू ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। 

दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबकि, आरोपी की पहचान मोहम्मद आजाज के तौर पर हुई है। उसने परिवार के सदस्यों पर कई बार चाकू से वार किया और मौके से फरार हो गया। था। पुलिस के मुताबिक उसपर पहले से छोटे-मोटे आपराधिक रिकॉर्ड है। 

पुलिस ने यह भी बताया कि मृतका का नाम सुनीता है। मृतका के पति का नाम वीरू(41) है। वहीं, घायल हुए बेटे का नाम आकाश है। पुलिस ने बताया कि परिवार ख्याला की डीडीए कॉलोनी में किराये पर रहता था।

टॅग्स :दिल्लीदिल्ली क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट