लाइव न्यूज़ :

खूंटी सामूहिक दुष्कर्म मामला: बंदूक की नोक पर 5 महिलाओं से गैंगरेप का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 16, 2018 05:05 IST

झारखंड के खूंटी में पांच महिलाओं के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म के मुख्य आरोपी को पश्चिमी सिंहभूम जिले के एक गांव से गिरफ्तार किया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आज यह जानकारी दी।

Open in App

जमशेदपुर , 15 जुलाई। झारखंड के खूंटी में पांच महिलाओं के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म के मुख्य आरोपी को पश्चिमी सिंहभूम जिले के एक गांव से गिरफ्तार किया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आज यह जानकारी दी। पश्चिमी सिंहभूम जिले के पुलिस अधीक्षक क्रांति कुमार गदीदेसी ने बताया कि सरायकेला-खरसावां जिले के लुदुबेदा गांव का निवासी बाजी समाद को कल गिरफ्तार किया गया। 

कुमार ने बताया कि बनासाई गांव के निकट समाद को देखे जाने की सूचना के आधार पर पश्चिमी सिंहभूम के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अभियान) मनीष रमन के नेतृत्व में एक संयुक्त टीम का गठन शनिवार को किया गया। 

इस टीम में सीआरपीएफ कर्मी और पश्चिमी सिंहभूम और खूंटी जिले के पुलिसकर्मी थे। उन्होंने बताया कि टीम ने छापेमारी करके समाद को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ के दौरान यह स्वीकार किया है कि वह इस अपराध में शामिल था। 

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि समाद ने स्वीकार किया कि उसने और उसके सहयोगियों ने पत्थलगड़ी के स्वयंभू नेताओं के इशारे पर यह अपराध किया। पत्थलगड़ी एक ऐसी प्रथा है जिसमें ग्रामीण गांव के बाहर बड़े - बड़े पत्थर लगा देते हैं। 

मानव तस्करी के मुद्दे पर 19 जून को जागरुकता फैलाने चोचांग गांव गई पांच महिलाओं के साथ बंदूक का डर दिखाकर पुरुषों के एक समूह ने दुष्कर्म किया। ये महिलाएं एक गैर सरकारी संगठन में काम करती हैं। 

इससे पहले पुलिस ने एक मिशनरी स्कूल के फादर सहित तीन लोगों को पिछले महीने हुए इस अपराध के मामले में गिरफ्तार किया था। 

टॅग्स :झारखंडगैंगरेपरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला