लाइव न्यूज़ :

आरआरबी-एनटीपीसी परीक्षा को लेकर हुए हंगामे के कारण चर्चा में आये खान सर ने थाने में लगाई हाजिरी, पुलिस ने दिया सख्त हिदायत

By एस पी सिन्हा | Updated: February 10, 2022 15:07 IST

पुलिस ने खान सर से पूछताछ के बाद नोटिस पर हस्ताक्षर करवा कर उन्हें सख्त हिदायत दी है।

Open in App
ठळक मुद्देफैजल खान उर्फ खान सर देर रात पटना के पत्रकार नगर थाने में हाजिरी लगाई है। उन पर RRB-NTPC परीक्षा को लेकर हंगामे के लिए छात्रों को उसकाने का आरोप लगा है। जांच पूरी होने तक खान सर को बिहार छोड़ दूसरे राज्य में जाने की इजाजत नहीं है।

पटना: आरआरबी-एनटीपीसी परीक्षा को लेकर हुए हंगामे के दौरान देश भर में चर्चा का कारण बन चुके फैजल खान उर्फ खान सर देर रात पटना के पत्रकार नगर थाने पहुंचे. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद यह पहली बार था कि जब खान सर सीधे थाने पहुंचे थे. पुलिस ने उनसे पूछताछ के बाद नोटिस पर हस्ताक्षर करवा कर सख्त हिदायत देते हुए कहा है कि जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती है, वह बिहार छोड दूसरे राज्य में नहीं जा सकते हैं.

पुलिस ने जांच में सहयोग को देने को कहा

यही नहीं साक्ष्य के साथ छेडछाड व गवाहों को भी नहीं धमकाने का निर्देश दिया है. इसके अलावा जांच में अपना सहयोग करने को कहा गया है. खान सर ने भी पुलिस को अनुसंधान में पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया है. बता दें कि 24 जनवरी को राजेंद्र नगर टर्मिनल पर छात्रों ने जम कर बवाल किया था और पत्थरबाजी भी की थी. 

खान सर समेत छह अन्य शिक्षकों पर छात्रों को उसकाने का था आरोप

इसी मामले में मौके से चार छात्रों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेजा था. छात्रों ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया था कि खान सर समेत छह शिक्षकों ने हंगामा करने के लिए उकसाया था. बयान के आधार पुलिस ने सभी शिक्षकों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कर नोटिस भेजा था. इसी क्रम में फैजल खान उर्फ खान सर पत्रकार नगर थाने में उपस्थित हुए थे. 

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीपटनाPoliceबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम