लाइव न्यूज़ :

ड्राइवर ने ली झपकी, सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी तेज रफ्तार कार, हादसे में 3 लोगों की मौत

By एस पी सिन्हा | Updated: October 1, 2022 14:30 IST

पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कार के अंदर से बाहर निकाला गया। मृतकों में तीनों की पहचान हो गई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देमहेशखूंट थाना इलाके में बेकाबू होकर सड़क किनारे बने पानी के गड्ढे में जा गिरी।किशनगंज में तैनात उद्योग विभाग के पदाधिकारी ओंकार भानु भी हैं, जो उद्योग विस्तार पदाधिकारी के पद पर थे। विभाग के ही स्टेनो विनोद कुमार शाह और जहानाबाद निवासी कार चालक रंजीत कुमार की मौत हुई है।

पटनाः बिहार के खगड़िया जिले में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी, इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। कार पटना से पूर्णिया की ओर जा रही थी, तभी महेशखूंट थाना इलाके में बेकाबू होकर सड़क किनारे बने पानी के गड्ढे में जा गिरी।

 

बताया जा रहा है कि ड्राइवर को झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ। जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कार के अंदर से बाहर निकाला गया। मृतकों में तीनों की पहचान हो गई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतकों में किशनगंज में तैनात उद्योग विभाग के पदाधिकारी ओंकार भानु भी हैं, जो उद्योग विस्तार पदाधिकारी के पद पर थे। उनके साथ विभाग के ही स्टेनो विनोद कुमार शाह और जहानाबाद निवासी कार चालक रंजीत कुमार की मौत हुई है। मृतक ओंकार भानु पूर्णिया जिले के मरंगा थानान्तर्गत लालगंज गांव निवासी थे।

जबकि पूर्णिया जिले के नेवालाल चौक निवासी विनोद कुमार साह शामिल है। कहा जा रहा है कि कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि एनएच 31 किनारे रेलिंग तोड़ते हुए उत्तर दिशा स्थित पानी भरे गढ्ढे में डूब गई। कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पटना से एक बैठक में शामिल होने के बाद सभी वापस लौट रहे थे।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीसड़क दुर्घटनाबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर