लाइव न्यूज़ :

केरल: सोशल मीडिया के जरिए नाबालिग छात्रा के यौन शोषण मामले में CPM नेता सहित 12 गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 7, 2018 20:22 IST

कन्नूर के पुलिस अधीक्षक शिव विक्रम ने पीटीआई को बताया, ‘‘पांच अलग अलग पुलिस थानों में 16 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं...हमारा मानना है कि 20 से अधिक आरोपी हैं। हम और लोगों से पूछताछ कर रहे हैं।’’ 

Open in App

कन्नूर जिले में एक स्कूली छात्रा से सोशल मीडिया के जरिये सम्पर्क करके उसका कई व्यक्तियों द्वारा विभिन्न स्थानों पर कथित यौन उत्पीड़न करने के सिलसिले में एक स्थानीय डीवाईएफआई नेता सहित 12 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। 

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्तियों में लड़की का पिता भी शामिल है। डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन आफ इंडिया (डीवाईएफआई) केरल में सत्ताधारी माकपा की युवा इकाई है।

कन्नूर के पुलिस अधीक्षक शिव विक्रम ने पीटीआई को बताया, ‘‘पांच अलग अलग पुलिस थानों में 16 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं...हमारा मानना है कि 20 से अधिक आरोपी हैं। हम और लोगों से पूछताछ कर रहे हैं।’’ 

घटना दिसम्बर के पहले सप्ताह में उस समय प्रकाश में आयी जब एक आरोपी ने पीड़िता के भाई को कॉल की और यह धमकी देते हुए 50 हजार रूपये की मांग की कि उसके पास लड़की की कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें हैं जिन्हें वह सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देगा।

पुलिस के अनुसार भाई को आरोपी ने पलक्कड में कथित तौर पर पीटा। पुलिस ने बताया कि आरोपी कक्षा 10वीं की छात्रा से सोशल मीडिया पर एक महिला की फर्जी प्रोफाइल बनाकर सम्पर्क में आये। 19 नवम्बर को उसे जिले के पारसिनीकाडावू स्थित एक लॉज में ले गए और वहां चार व्यक्तियों ने उसका यौन शोषण किया। पुलिस ने बताया कि लॉज के प्रबंधक को अपराध के बारे में पुलिस को सूचना नहीं देने के लिए गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि लड़की के बयान के आधार पर मामले में पहली प्राथमिकी पोक्सो कानून के तहत दर्ज की गई। इसी तरह की एक अन्य घटना में एक नाबालिग लड़की, जो परोक्ष रूप से पीड़िता की दोस्त थी उसका कुछ लोगों द्वारा यौन उत्पीड़न किया गया। इस संबंध में दो प्राथमिकी दर्ज की गई है।

टॅग्स :केरलयौन उत्पीड़नसीपीआईएम
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला